उत्तर प्रदेश संगठन में प्रदेश मंत्री आकांक्षा सोनकर ने महिला कार्यकर्ता सम्मेलन को किया संबोधित 

भाजपा मंडल सूरौठ में महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष अंगूरी देवी सैनी की अध्यक्षता में उनके निज आवास पर महिला कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया जिला कार्यसमिति सदस्य अमरसिंह मीणा शक्ति केंद्र संयोजक मुकेश शर्मा , युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष बंटी सैनी ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम की मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश संगठन में प्रदेश मंत्री प्रवासी महिला पदाधिकारी आकांक्षा सोनकर एवं क्षेत्रीय मिडिया प्रभारी संध्या त्रिपाठी रही वहीं विशिष्ट अतिथि महिला मोर्चा की जिला संयोजक लज्जारानी अग्रवाल थी । मंच का संचालन मंडल महामंत्री देवानन्द गुप्ता के द्वारा किया गया।मंचस्थ पदाधिकारियों का स्वागत पार्टी का दुप्पटा एवं शाल उड़ाकर किया गया प्रवासी महिला सोनकर एवं संध्या त्रिपाठी ने अपने संबोधन में मोदी सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए की जा रही योजनाओं के वारे में बताया जिसमें स्वच्छ भारत मिशन के तहत लगभग 12 करोड़ शौचालयों का निर्माण करवाया गया,कोविड 19 के दौरान महिलाओं को 20 करोड़ की वित्तीय सहायता प्रदान की, पीएम आवास योजना के अंतर्गत 3 करोड़ शहरी और ग्रामीण आवास बनाए गए, सौभाग्य योजना के तहत 3 करोड़ घरों को विधुतीकृत किया गया, वहीं मई 2023 तक जल जीवन मिशन के अन्तर्गत 8.88 करोड़ नल से जल कनेक्शन किये गए। पीएम गरीब कल्याण अन्ना योजना के माध्यम से 80 करोड़ से अधिक लोगों को मुफ्त राशन उपलब्ध करवाया जा रहा है। सबसे इस वार कमल का बटन दबाकर भाजपा प्रत्याशी को जिताने की अपील की साथ ही घर घर जाकर भाजपा के स्टीकर भी चस्पा किए। 

इस अवसर पर जिला कार्यसमिति सदस्य अमरसिंह मीणा, हिण्डोन मण्डल उपाध्यक्ष मोहन सिनेमा, मण्डल महामंत्री देवानन्द गुप्ता, सूरौठ शक्ति केंद्र संयोजक मुकेश शर्मा , बूथ अध्यक्ष छुट्टन मीणा,महिला मोर्चा की जिला मंत्री मोनू भारद्वाज ,युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष बंटी सैनी, महिला मोर्चा की पूर्व मंडल अध्यक्ष मुन्नी देवी गौड़,पिंकी जांगिड़ , बबली गौड़, पिंकी सैनी, सोनम सैनी, विद्या देवी ,बबली सैनी ,परवो सैनी, रजनी देवी ,राजन्ती गौड़ ,माया देवी ,रज्जो देवी,विधा सैनी, गीता देवी,चंपा सैनी, शांति देवी ,आशा देवी, शीला देवी ,शारदा देवी, अंजना सैनी ,बबीता सैनी ,मछला माली ,भोती माली, मीना जांगिड़, आरती खटीक ,शकुंतला देवी, राजबाला देवी ,पूरन देवी खटीक आदि काफी संख्या में महिला उपस्थित थी।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
आंध्र प्रदेश में ट्रक और बस में जोरदार टक्कर, 6 लोगों की जिंदा जलकर मौत - ROAD ACCIDENT | जम्मू-कश्मीर के कठुआ में दिखे हथियारबंद लोग, सेना ने चलाया तलाशी अभियान - Jammu Kashmir | शंकराचार्य श्री श्री श्री 1008 स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानंद जी महाराज बने अखिल भारतीय गौशाला सहयोग परिषद के संरक्षक | राजस्थान की खेतड़ी माइंस में फंसे 8 अफसर निकाले गए:3 जयपुर रेफर, 7 अब भी अंदर; जमीन के 1875 फीट नीचे चल रहा है रेस्क्यू ऑपरेशन | सियासत का रक्तबीज: शिवराज को केजरीवाल की सिंपथी रास न आई, भरी महफिल में चौहान ने कहा 'भ्रष्टाचारी बीज', खोले राज - Shivraj Calls Kejriwal Raktbeej | उत्तराखंड के पंतनगर एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस-प्रशासन में मचा हड़कंप, बढ़ाई गई सुरक्षा - Threat To Bomb Pantnagar Airport | LAC पर आज बहुत असामान्य तैनाती, चीन ने सीमा समझौतों का उल्लंघन किया: जयशंकर - Jaishankar LAC China | हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की कोलिहान खदान में बड़ा हादसा, लिफ्ट गिरने से फंसे कई मजदूर, 3 का रेस्क्यू - Kolihan Mine Lift Collapses | जयपुर के 35 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी: जयपुर ब्लास्ट की बरसी पर सुबह-सुबह स्कूलों के प्रिंसिपल को आया मेल | 10 राज्यों की 96 सीटों पर वोटिंग: बंगाल में TMC कार्यकर्ता की हत्या, बिहार में पोलिंग एजेंट की मौत, सुबह 11 बजे तक 24.87% वोटिंग |