बांसवाड़ा जिले के कांग्रेस से बागीदौरा विधायक और पूर्व मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीय ने भारतीय जनता पार्टी की जॉइन,विधायक पद से दिया इस्तीफा

बांसवाड़ा जिले के कांग्रेस से बागीदौरा विधायक और पूर्व मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीय ने भारतीय जनता पार्टी जॉइन कर ली है। पार्टी जॉइन करते ही उन्होंने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है। वे दोपहर करीब 2 बजे जयपुर के बीजेपी कार्यालय पहुंचे थे। यहां भाजपा नेताओं की मौजूदगी में उन्होंने बीजेपी की सदस्यता ली। प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने उन्हें भाजपा जॉइन कराई। भाजपा जॉइन कराने के बाद मालवीय ने मांग की कि मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित किया जाए।

दरअसल, पिछले तीन दिनों से मालवीय दिल्ली में डटे थे और लगातार बीजेपी के नेताओं के संपर्क में थे। रविवार को उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा उन्हें शाह से मिलाने लेकर गए थे।

भाजपा जॉइन करने के बाद उन्होंने कहा कि 1977 में गांव से पैदल चल कर आया। एक दिन में 50 किलोमीटर तक का सफर किया। विश्व हिंदू प​रिषद जॉइन किया। एबीवीपी के बैनर पर प्रेसिडेंट बना, एबीवीपी के बैनर से वाइस प्रेसिडेंट बना। मुझे अब भाजपा में आने का मौका मिला।

उन्होंने कहा कि सरपंच एक दिन भी नहीं रहा और प्रधान बन गया। प्रधान रहते हुए एमपी बना। भाजपा ने सहयोग किया, लेकिन कांग्रेस ने मौका नहीं दिया। दो बार जिला प्रमुख बना। 4 बार विधायक रहा हूं।

कांग्रेस ने राम मंदिर जाने से रोका
मालवीय ने कहा कि राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में जाने से जब कांग्रेस पार्टी ने मना कर दिया, तब मुझे सबसे ज्यादा ठेस लगी। अगर मुझे अपने क्षेत्र का विकास करना है तो भाजपा के अलावा आदिवासी अंचल में काम करने वाला कोई नहीं है। पीएम मोदी की नीतियों ने मुझे प्रभावित किया है।

भाजपा कार्यालय पहुंचने पर मालवीय का माला पहनाकर स्वागत किया गया।

भाजपा कार्यालय पहुंचने पर मालवीय का माला पहनाकर स्वागत किया गया।

विधानसभा की सदस्यता जाना तय था
मालवीय कांग्रेस की टिकट पर विधायक बने थे। वे भाजपा में शामिल हो गए हैं, इसलिए दल-बदल विरोधी कानून के तहत विधानसभा से उनकी सदस्यता जाना तय थी। मालवीय के इस्तीफो के बाद बांसवाड़ा जिले की बागीदौरा विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना तय है। माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव के साथ इस सीट पर उपचुनाव हो सकते हैं।

राजस्थान कांग्रेस को बड़ा झटका
मालवीय के भाजपा जॉइन करने से प्रदेश की राजनीति में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के बड़े नेता और सीडब्ल्यूसी मेंबर महेंद्रजीत सिंह मालवीय दक्षिणी राजस्थान में बड़ा आदिवासी चेहरा माने जाते हैं। उनके जाने से आने वाले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की मुश्किलें ओर बढ़ेंगी।

सूत्रों की मानें तो बीजेपी ने लोकसभा चुनाव से पहले राजस्थान में ऑपरेशन लोटस की शुरुआत कर दी है। इसी के तहत आदिवासी क्षेत्र के बड़े कांग्रेस नेता मालवीय की एंट्री करवाई गई है। ये अटकलें भी लगाई जा रही हैं कि लोकसभा चुनाव से पहले मारवाड़, शेखावाटी और पूर्वी राजस्थान से जुड़े कांग्रेस के कुछ बड़े नेता भी भाजपा में एंट्री कर सकते हैं।

मालवीय की जॉइनिंग के दौरान भाजपा के कई वरिष्ठ नेता भाजपा कार्यालय में मौजूद थे।

मालवीय की जॉइनिंग के दौरान भाजपा के कई वरिष्ठ नेता भाजपा कार्यालय में मौजूद थे।

बीजेपी डूंगरपुर-बांसवाड़ा से बना सकती है लोकसभा प्रत्याशी
मालवीय के पास लंबा सियासी तजुर्बा है। वे सरपंच से लेकर, प्रधान, विधायक और सांसद का चुनाव लड़ चुके हैं। दक्षिणी राजस्थान, खास तौर पर बांसवाड़ा-डूंगरपुर में उनका मजबूत जनाधार है। भाजपा उन्हें डूंगरपुर-बांसवाड़ा से लोकसभा का उम्मीदवार बना सकती है। यहां से कनकमल कटारा सांसद हैं।

बांसवाड़ा जिले के कांग्रेस से बागीदौरा विधायक और पूर्व मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीय ने भारतीय जनता पार्टी की जॉइन,विधायक पद से दिया इस्तीफा

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
आंध्र प्रदेश में ट्रक और बस में जोरदार टक्कर, 6 लोगों की जिंदा जलकर मौत - ROAD ACCIDENT | जम्मू-कश्मीर के कठुआ में दिखे हथियारबंद लोग, सेना ने चलाया तलाशी अभियान - Jammu Kashmir | शंकराचार्य श्री श्री श्री 1008 स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानंद जी महाराज बने अखिल भारतीय गौशाला सहयोग परिषद के संरक्षक | राजस्थान की खेतड़ी माइंस में फंसे 8 अफसर निकाले गए:3 जयपुर रेफर, 7 अब भी अंदर; जमीन के 1875 फीट नीचे चल रहा है रेस्क्यू ऑपरेशन | सियासत का रक्तबीज: शिवराज को केजरीवाल की सिंपथी रास न आई, भरी महफिल में चौहान ने कहा 'भ्रष्टाचारी बीज', खोले राज - Shivraj Calls Kejriwal Raktbeej | उत्तराखंड के पंतनगर एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस-प्रशासन में मचा हड़कंप, बढ़ाई गई सुरक्षा - Threat To Bomb Pantnagar Airport | LAC पर आज बहुत असामान्य तैनाती, चीन ने सीमा समझौतों का उल्लंघन किया: जयशंकर - Jaishankar LAC China | हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की कोलिहान खदान में बड़ा हादसा, लिफ्ट गिरने से फंसे कई मजदूर, 3 का रेस्क्यू - Kolihan Mine Lift Collapses | जयपुर के 35 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी: जयपुर ब्लास्ट की बरसी पर सुबह-सुबह स्कूलों के प्रिंसिपल को आया मेल | 10 राज्यों की 96 सीटों पर वोटिंग: बंगाल में TMC कार्यकर्ता की हत्या, बिहार में पोलिंग एजेंट की मौत, सुबह 11 बजे तक 24.87% वोटिंग |