पटना के होटल में आग, 6 की मौत: 20 घायल पीएमसीएच में भर्ती, 45 का रेस्क्यू, कई लोगों ने कूदकर बचाई जान

पटना जंक्शन से 50 मीटर दूर पाल होटल में गुरुवार सुबह अचानक आग लग गई। आग ने आसपास के 3 होटलों को भी अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में 6 लोगों की मौत हुई है। इसमें 3 महिला और 3 पुरुष हैं। सिटी एसपी सेंट्रल सत्यप्रकाश ने बताया कि घायलों में 2 की हालत गंभीर बनी हुई है। जबकि 20 लोगों का इलाज अभी PMCH में चल रहा है। मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है, कोशिश की जा रही है।

आग की लपटों के बीच 45 लोगों को निकाला गया है। 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है। फायर ब्रिगेड की 51 गाड़ियों का पानी आग बुझाने में लगा। आग बुझाने के बाद रेस्क्यू के लिए टीम होटल के अंदर गई, जहां शव को निकाला गया।

आग लगने के कारण पटना स्टेशन जाने वाले रास्ते को बंद किया गया था। बिल्डिंग 4 मंजिला थी। सभी फ्लोर पर आग फैली हुई थी। बिल्डिंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए हाइड्रा का भी सहारा लिया गया। बताया जाता है कि आग लगने से होटल में रखे सिलेंडर में भी ब्लास्ट हुए। इससे आग भड़क गई। आग ने होटल की पास वाली बिल्डिंग को भी जद में ले लिया था।

चश्मदीद ने बताया आग कैसे लगी

होटल में नाश्ता करने पहुंचे BSF जवान ने बताया कि मैं ऑर्डर देने के बाद हाथ धोने गया था। वो लोग मसाला डाल रहे थे। अचानक प्लास्टिक में आग लगी फिर सिलेंडर ने आग पकड़ ली। पहला सिलेंडर ब्लास्ट हुआ फिर दूसरा सिलेंडर ब्लास्ट हुआ। नीचे से ऊपर आग फैलते चले गई। तीन लोग नीचे कूद गए। एक महिला भी जान बचाने के लिए नीचे कूदी। एक युवक के पैर टूट गया। करीब 45 मिनट के बाद फायर ब्रिगेड पहुंची।

आग लगने से 6 लोगों की मौत

पाल होटल में लगी आग ने पास की बिल्डिंग को भी अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में 6 लोगों की जान गई है। मरने वालों में 3 महिला और 3 पुरुष हैं। सिटी एसपी सेंट्रल सत्यप्रकाश ने इसकी पुष्टि की है। सिटी एसपी सेंट्रल ने बताया कि 2 लोगों की हालत बेहद नाजुक है, जबकि 20 लोगों का इलाज अभी PMCH में चल रहा है। मृतकों की पहचान की कोशिश की जा रही है।

हादसे में अबतक 3 लोगों की मौत

इस हादसे में अब तक 3 लोगों की मौत हो चुकी है। पाल होटल से एक शव निकाला गया है। वहीं पास के अमृत होटल से मां-बेटा का शव निकाला गया है। पाल होटल में लगी आग ने आसपास के 4 होटलों को चपेट में लिया है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
भारत में सोने की तस्करी करते पकड़ी गई अफगानी डिप्लोमैट: दावा- दुबई से मुंबई लाई 25KG सोना, कपड़ों में छिपाए 1-1 किलो के गोल्ड बार्स | कर्नाटक सेक्स स्कैंडल केस- प्रज्वल पर किडनैपिंग का भी केस: पीड़ित बोला- प्रज्वल ने मां से रेप किया, वीडियो आने पर अगवा कर लिया गया | जयपुर में महिला के एग निकालकर बेचने की कोशिश: दर्द से चिल्लाने पर भी जबरदस्ती हॉस्पिटल ले जाते रहे, डॉक्टर्स ने फंसाने की दी धमकी | पायलट बोले- 400 पार नहीं, गंगाजी पार भेजेंगे लोग: कहा- अब भैंस छीनने की बात कर रहे, कांग्रेस ने देश को क्या- क्या नहीं दिया? | कनाडा का दावा- निज्जर हत्याकांड में 3 भारतीय गिरफ्तार: पुलिस बोली- भारत ने मारने का जिम्मा सौंपा था, लॉरेंस गैंग से कनेक्शन | करनाल में भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों में आरोप-प्रत्यारोप: दिव्यांशु बोले- BJP ने षड़यंत्र रच फंसाया, मनोहर का जवाब- ये कोर्ट का मामला | जयपुर में भोपाल की महिला डॉक्टर से रेप: दिल्ली में दोस्त बने, फिर शादी के लिए प्रपोज किया, रेप कर कहा- झूठ बोला था | ऑर्गन ट्रांसप्लांट केस में पश्चिम बंगाल से दो गिरफ्तार: फोर्टीस हॉस्पिटल का मैड सफर प्राइवेट लिमिटेड नामक कम्पनी से डोनर एवं रिसिपिएंट देने का हुआ था एमओयू | गंदी बात सर्च करने में देश में राजस्थान नंबर वन, हर माह 20 हजार लोग अश्लील वीडियो देख रहे | 7 लाख को रिजल्ट का इंतजार, नई भर्तियां भी अटकीं: जिन कामों का आचार संहिता से संबंध नहीं वो भी नहीं हो रहे, परमिशन का इंतजार |