13 राज्यों की 88 सीटों पर वोटिंग: 9 बजे तक त्रिपुरा में सबसे ज्यादा 17% मतदान, बंगाल भाजपा अध्यक्ष और तृणमूल समर्थकों में झड़प

18वीं लोकसभा चुनाव के लिए सेकेंड फेज की 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 88 सीटों पर वोटिंग जारी है। यह शाम 6 बजे खत्म होगी। त्रिपुरा में सबसे ज्यादा करीब 17% और सबसे कम महाराष्ट्र में 7.45% वोटिंग हुई है।

तृणमूल कांग्रेस ने आरोप लगाया कि बंगाल की दो लोकसभा सीटों बालूरघाट और रायगंज में सेंट्रल फोर्सेस महिलाओं को वोटिंग से रोक रही हैं। बालूरघाट में बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार और तृणमूल वर्कर्स के बीच झड़प भी हुई।

सेकेंड फेज में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, 5 केंद्रीय मंत्री, 2 पूर्व CM और 3 फिल्मी सितारे मैदान में हैं। इसके अलावा राहुल गांधी, शशि थरूर और हेमा मालिनी की सीट पर भी वोटिंग हो रही है।

आउटर मणिपुर के कुछ हिस्सों में आज दोबारा वोटिंग हो रही है। चुनाव आयोग ने इस सीट पर दो फेज में चुनाव की घोषणा की थी।

2019 में सेकेंड फेज की सीटों पर सबसे ज्यादा भाजपा को 50 और NDA के सहयोगी दलों ने 8 सीटें जीती थीं। कांग्रेस के खाते में 21 सीटें गईं थीं। अन्य को 9 सीटें मिली थीं।

चुनाव आयोग के मुताबिक, दूसरे फेज में 1,198 कैंडिडेट्स मैदान में हैं। इनमें 1,097 पुरुष और 100 महिला उम्मीदवार हैं। एक प्रत्याशी थर्ड जेंडर से है।

इससे पहले 19 अप्रैल को पहले फेज की 102 सीटों पर वोटिंग हुई थी। आज के बाद 5 फेज की वोटिंग 1 जून तक खत्म होगी। इसके बाद 4 जून को रिजल्ट की घोषणा होगी।

पश्चिम बंगाल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजुमदार और TMC समर्थकों के बीच झड़प हुई है। हालांकि सुरक्षाबलों की मौजदूगी की वजह से मामला बहस से आगे नहीं गया। मजुमदार बालूरघाट से भाजपा सांसद भी हैं। इस बार भी वे चुनाव लड़ रहे हैं। बूथों पर TMC समर्थकों की भीड़ पर मजुमदार ने ऐतराज जताया, जिस पर TMC समर्थकों ने गो बैक का नारा लगाया।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
आंध्र प्रदेश में ट्रक और बस में जोरदार टक्कर, 6 लोगों की जिंदा जलकर मौत - ROAD ACCIDENT | जम्मू-कश्मीर के कठुआ में दिखे हथियारबंद लोग, सेना ने चलाया तलाशी अभियान - Jammu Kashmir | शंकराचार्य श्री श्री श्री 1008 स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानंद जी महाराज बने अखिल भारतीय गौशाला सहयोग परिषद के संरक्षक | राजस्थान की खेतड़ी माइंस में फंसे 8 अफसर निकाले गए:3 जयपुर रेफर, 7 अब भी अंदर; जमीन के 1875 फीट नीचे चल रहा है रेस्क्यू ऑपरेशन | सियासत का रक्तबीज: शिवराज को केजरीवाल की सिंपथी रास न आई, भरी महफिल में चौहान ने कहा 'भ्रष्टाचारी बीज', खोले राज - Shivraj Calls Kejriwal Raktbeej | उत्तराखंड के पंतनगर एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस-प्रशासन में मचा हड़कंप, बढ़ाई गई सुरक्षा - Threat To Bomb Pantnagar Airport | LAC पर आज बहुत असामान्य तैनाती, चीन ने सीमा समझौतों का उल्लंघन किया: जयशंकर - Jaishankar LAC China | हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की कोलिहान खदान में बड़ा हादसा, लिफ्ट गिरने से फंसे कई मजदूर, 3 का रेस्क्यू - Kolihan Mine Lift Collapses | जयपुर के 35 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी: जयपुर ब्लास्ट की बरसी पर सुबह-सुबह स्कूलों के प्रिंसिपल को आया मेल | 10 राज्यों की 96 सीटों पर वोटिंग: बंगाल में TMC कार्यकर्ता की हत्या, बिहार में पोलिंग एजेंट की मौत, सुबह 11 बजे तक 24.87% वोटिंग |