उत्तराखंड के जंगलों में 4 दिनों से आग लगी: 11 जिलों में 1780 एकड़ जंगल प्रभावित, आर्मी एरिया के करीब पहुंची, सेना के हेलिकॉप्टर लगाए गए

गर्मी शुरू होते ही उत्तराखंड के जंगलों में आग लगने की घटनाएं अचानक बढ़ गई हैं। सबसे ज्यादा असर गढ़वाल और कुमाऊ मंडल के 11 जिलों में है। गढ़वाल मंडल में पौड़ी, रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, टिहरी, देहरादून और कुमाऊ मंडल में नैनीताल, बागेश्वर, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और चंपावत जिले सबसे ज्यादा प्रभावित हैं।

नैनीताल के भीमताल से सटे जंगलों में पिछले 4 दिनों से लगी आग शुक्रवार को खतरनाक हो गई। लपटें नैनीताल हाईकोर्ट कॉलोनी और आर्मी एरिया से कुछ दूर तक पहुंच गईं। अभी इलाका खाली नहीं कराया गया है। लोगों को अलर्ट किया गया है।

वन विभाग, फायर ब्रिगेड, पुलिस के साथ-साथ सेना के जवान रेस्क्यू ऑपरेशन में लगे हुए हैं। आर्मी एरिया में आग पहुंचती देख एयरफोर्स के MI-17 हेलिकॉप्टर की मदद ली गई। सुबह से शुरू हुआ ऑपरेशन शाम को खत्म हो गया। अब तक 720 हेक्टेयर (1780 एकड़) जंगल को नुकसान पहुंचा है। यह आंकड़ा और बढ़ेगा।

आग लगने की वजह :

  1. कुछ स्थानों पर आग लगने का कारण सर्दियों के मौसम में कम बारिश और बर्फबारी होना है। जंगलों में पर्याप्त नमी नहीं होने से गर्मियों में आग लगने की घटनाएं बढ़ जाती हैं। कम नमी की वजह से पेरूल के पत्तों में ज्यादा आग लगती है। पहाड़ों से पत्थर गिरने की वजह से भी आग की घटनाएं बढ़ती हैं।
  2. कुछ जगहों पर इंसान द्वारा भी आगजनी की घटनाएं होती हैं। जंगलों में हरी घास उगाने के लिए स्थानीय लोग भी आग की घटनाओं को अंजाम देते हैं। इन पर वन विभाग नजर रखता है। अभी तक आग लगाने के मामलों में कुल 19 मुकदमे दर्ज किए गए हैं, जिसमें से 3 मुकदमे नामजद हैं और 16 मुकदमों में जांच चल रही है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
11 राज्यों की 93 सीटों पर वोटिंग: 11 बजे तक 26.67% मतदान, बंगाल में सबसे ज्यादा 33%, बिहार में चुनाव के दौरान दो की मौत | केजरीवाल की अंतरिम जमानत पर सुनवाई: सुप्रीम कोर्ट ने केस फाइल मांगी, पूछा- 2 साल में 100 करोड़ का मामला 1100 करोड़ कैसे हो गया | भिंड में वोट डालने जा रहे युवक को गोली मारी: एमपी की 9 लोकसभा सीटों 11 बजे तक 30.21% वोटिंग, राजगढ़ में शराब पीकर पहुंचा पीठासीन अधिकारी | राहुल बोले- 400 सीट छोड़िए, इन्हें 150 भी नहीं मिलेंगी: आलीराजपुर में कहा- संविधान खत्म करना चाहती है बीजेपी और आरएसएस | मंत्री पीएस के नौकर के घर मिले ₹25 करोड़: रांची में 9 जगह ED की रेड, नोटों की गिनती जारी | सरकारी टीचर और उसके साथियों ने किया प्रिंसिपल का किडनैप: नौकरी लगाने के नाम पर हड़प लिए थे 10 लाख, पुलिस ने 4 घंटे पीछा कर छुड़ाया | तीसरा फेज, 11 राज्यों की 93 सीटों पर वोटिंग कल: MP में मामा, महाराजा और राजा की किस्मत दांव पर, महाराष्ट्र में ननद-भौजाई मैदान में | भारत में सोने की तस्करी करते पकड़ी गई अफगानी डिप्लोमैट: दावा- दुबई से मुंबई लाई 25KG सोना, कपड़ों में छिपाए 1-1 किलो के गोल्ड बार्स | कर्नाटक सेक्स स्कैंडल केस- प्रज्वल पर किडनैपिंग का भी केस: पीड़ित बोला- प्रज्वल ने मां से रेप किया, वीडियो आने पर अगवा कर लिया गया | जयपुर में महिला के एग निकालकर बेचने की कोशिश: दर्द से चिल्लाने पर भी जबरदस्ती हॉस्पिटल ले जाते रहे, डॉक्टर्स ने फंसाने की दी धमकी |