छत्तीसगढ़ में सड़क हादसा, 9 की मौत: खड़े ट्रक में जा घुसी पिकअप, मरने वालों में 5 महिलाएं और 3 बच्चों में 2 जुड़वा बहनें

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में देर रात एक पिकअप खड़े ट्रक में जा घुसी। हादसे में 9 लोगों की मौके पर मौत हो गई है। इनमें 5 महिलाएं और 2 जुड़वा बहनें सहित 3 बच्चे शामिल हैं। 23 से ज्यादा लोग घायल हैं, 4 घायलों को रायपुर एम्स में भर्ती किया गया है। जिनमें से एक की हालत गंभीर है। हादसा बेमेतरा थाना क्षेत्र के कठिया गांव में हुआ। सीएम साय ने हादसे पर दुख जताते हुए मृतक परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

जिला अस्पताल पहुंचे एसपी-कलेक्टर
घटना की जानकारी मिलते ही बेमेतरा कलेक्टर रणवीर शर्मा, एसपी रामकृष्ण साहू और विधायक दीपेश साहू जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों का हाल जाना और 4 गंभीर घायलों को रायपुर एम्स भेजा। इनमें से एक की हालत गंभीर है। उसके सिर पर चोटें है। जबकि अन्य 3 के शरीर के कई हिस्सों में चोटें आई हैं।

मृतकों को सिमगा अस्पताल में रखा गया

पुलिस ने बताया कि 11 घायलों को बेमेतरा जिला अस्पताल लाया गया। अघनिया बाई ( 62), मधु साहू (35), खुशबू साहू (7) टिकेश्वरी निषाद (5) और ट्विंकल निषाद (5) दो जुड़वा बहनों की लाश को सिमगा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रखा गया है। ये जानकारी सिमगा टीआई गोपाल धुर्वे ने दी है।

 

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जयपुर के 35 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी: जयपुर ब्लास्ट की बरसी पर सुबह-सुबह स्कूलों के प्रिंसिपल को आया मेल | 10 राज्यों की 96 सीटों पर वोटिंग: बंगाल में TMC कार्यकर्ता की हत्या, बिहार में पोलिंग एजेंट की मौत, सुबह 11 बजे तक 24.87% वोटिंग | पाकिस्तान ने चूड़ियां नहीं पहनी तो हम पहना देंगे: मुजफ्फरपुर में मोदी ने पूछा- डरपोक पीएम देश चला सकता है क्या | CBSE ने 12वीं का रिजल्ट घोषित किया, 87.98% स्टूडेंट पास हुए | मोदी बोले-करप्शन से लूटे गए ₹17000 करोड़ लोगों को लौटाए: हमारी एजेंसियों ने ₹1.25 लाख करोड़ जब्त किए, ये भी लौटाए जा सकते हैं | केजरीवाल आज हनुमान मंदिर जाएंगे: कल तिहाड़ से निकलने के बाद जनता और भगवान का धन्यवाद किया था, 1 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे | अवैध किडनी ट्रांसप्लांट केस में फोर्टिस का नर्सिंग स्टाफ गिरफ्तार: सर्जरी के बाद करता था मरीजों की देखरेख, दलालों से पूछताछ में मिले सबूत | 11 राज्यों की 93 सीटों पर वोटिंग: 11 बजे तक 26.67% मतदान, बंगाल में सबसे ज्यादा 33%, बिहार में चुनाव के दौरान दो की मौत | केजरीवाल की अंतरिम जमानत पर सुनवाई: सुप्रीम कोर्ट ने केस फाइल मांगी, पूछा- 2 साल में 100 करोड़ का मामला 1100 करोड़ कैसे हो गया | भिंड में वोट डालने जा रहे युवक को गोली मारी: एमपी की 9 लोकसभा सीटों 11 बजे तक 30.21% वोटिंग, राजगढ़ में शराब पीकर पहुंचा पीठासीन अधिकारी |