अलवर शहर के वार्ड 42 में पानी का संकट बना हुआ है। परेशान वार्डवासी शुक्रवार सुबह पानी की टंकी पर चढ़ गए। पुलिस और प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर जल्दी समस्या का आश्वासन दिया, तब जाकर नीचे उतरकर आए।
पार्षद पुत्र रिंकू ने जलदाय विभाग के एईएन व जेईएन को कुछ घरों में ले जाकर समस्या के बारे में बताया। इसे बाद कलेक्टर के नाम ज्ञापन दिया। अफसरों ने जल्दी समाधान करने का आश्वासन दिया है।
पार्षद के बेटे रिंकू ने बताया कि अलवर शहर के वार्ड 42 के खुदनपुरी, जयराम नगर, शक्ति नगर, विश्वकर्मा कॉलोनी में अधिक परेशानी है। महिलाओं को 200 फीट रोड से सिंगल फेज की बोरिंग से दूर से पानी लाना पड़ता है। कुछ लोग मजबूरी में पैसे से टैंकर डलवाते हैं। यहां अधिकतर गरीब परिवारों के लोग रहते हैं।
नल सबके घर, पानी किसी के घर नहीं
यहां के लोगों ने बताया कि हर घर में नल के कनेक्शन हैं। नई पानी की लाइन से भी कनेक्शन हो गए। लोगों के घर पानी के बिल भी आते हैं लेकिन पानी नहीं मिल पाता है। अब तो पांच दिन में भी एक बार पानी नहीं आता है।
जेईएन हरिओम चौधरी, एईएन राजेश सैन के मौके पर आने पर उनको कुछ घरों पर ले जाकर समस्या से अवगत भी कराया गया है। पार्षद मूर्ति देवी का कहना है कि सबसे अधिक महिलाओं को परेशानी है। काफी परिवार तो मजदूरी करने वाले हैं। अफसरों को सुध लेनी चाहिए। वरना जनता का सब्र टूटेगा।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.