गहलोत बोले- ERCP पर भ्रम फैला रही BJP:कहा- योजना का नाम बदला, धोखा देकर चुनाव जीतने की कोशिश कर रहे

पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ERCP) को लेकर पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने रविवार को कहा कि परियोजना को लेकर भाजपा भ्रम पैदा कर रही है। मध्य प्रदेश के हितों की रक्षा की गई है। वहां बांध बन रहे हैं, जिसका फायदा उन्हें मिलेगा। राजस्थान के साथ धोखा हो रहा है।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने पूर्व सीएम अशोक गहलोत रविवार सुबह जयपुर से धौलपुर के लिए निकले थे। इस दौरान दौसा में कार्यकर्ताओं ने विधायक मुरारीलाल मीणा के नेतृत्व में उनका स्वागत किया।

न्याय यात्रा ऐतिहासिक, किसानों के साथ अन्याय

दौसा में गहलोत ने कहा- भारत जोड़ो न्याय यात्रा ऐतिहासिक है। पूरे विश्व में ऐसी यात्रा किसी ने नहीं निकाली होगी। राहुल गांधी युवाओं, किसानों व बेरोजगारी समेत देशहित के मुद्दों पर मुखर हैं, लोगों को समझा रहे हैं।

उन्होंने कहा किसानों के साथ अन्याय हो रहा है। कई किसानों की मौत हो चुकी है, सरकार उन पर अत्याचार कर रही है। किसानों के मुद्दे हल नहीं किए जा रहे। यदि केंद्र सरकार पिछले किसान आंदोलन के दौरान मारे गए 700 किसानों को एक-एक करोड़ का मुआवजा दे दे तो कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है। किसानों पर हो रहे जुल्म को देश माफ नहीं करेगा।

जयपुर से धौलपुर जाते वक्त जगह-जगह गहलोत का स्वागत किया गया।

जयपुर से धौलपुर जाते वक्त जगह-जगह गहलोत का स्वागत किया गया।

ERCP पर भ्रम फैला रही बीजेपी

ERCP को लेकर गहलोत ने कहा- योजना का लाभ मध्यप्रदेश को मिला रहा है। राजस्थान के साथ धोखा हो रहा है। यह परियोजना वसुंधरा राजे सरकार के दौरान बनाई गई थी। इस पर काम हमने शुरू किया। उसी को आगे बढ़ाते हुए काम करना चाहिए था। 2 लाख हेक्टेयर में सिंचाई का क्या होगा, स्पष्ट करना चाहिए।

भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा- वे धोखा देकर चुनाव जीतने का प्रयास कर रहे हैं। जान-बूझकर ईआरसीपी का नाम बदलकर नए नाम से लेकर आए हैं। ये जुमले हैं, क्योंकि वाजपेयी सरकार के दौरान भी नदियों को जोड़ने के नाम पर धोखा दिया गया था। उस बात को आज 20 साल बीत गए, नदियां जोड़ने का क्या हुआ।

दौसा में कार्यकर्ताओं ने गहलोत का स्वागत किया और नारेबाजी की।

दौसा में कार्यकर्ताओं ने गहलोत का स्वागत किया और नारेबाजी की।

अच्छी योजनाओं को बंद न करें

गहलोत ने कहा- पेपर लीक व रेप कहां नहीं हो रहे। राजस्थान चुनाव के दौरान नेताओं ने झूठ बोलकर लोगों को भ्रमित किया। उन्हें सत्ता मिली। इस बात का हमें दुख है कि सरकार चली गई। लेकिन कृपा करके जनहित की अच्छी योजनाओं को बंद न करें। लोगों को योजनाओं का फायदा मिलना चाहिए। लोकसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कहा हर चुनाव इज्जत का ही होता है। हमें उम्मीद है कि पहले से बेहतर परिणाम मिलेंगे।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
आंध्र प्रदेश में ट्रक और बस में जोरदार टक्कर, 6 लोगों की जिंदा जलकर मौत - ROAD ACCIDENT | जम्मू-कश्मीर के कठुआ में दिखे हथियारबंद लोग, सेना ने चलाया तलाशी अभियान - Jammu Kashmir | शंकराचार्य श्री श्री श्री 1008 स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानंद जी महाराज बने अखिल भारतीय गौशाला सहयोग परिषद के संरक्षक | राजस्थान की खेतड़ी माइंस में फंसे 8 अफसर निकाले गए:3 जयपुर रेफर, 7 अब भी अंदर; जमीन के 1875 फीट नीचे चल रहा है रेस्क्यू ऑपरेशन | सियासत का रक्तबीज: शिवराज को केजरीवाल की सिंपथी रास न आई, भरी महफिल में चौहान ने कहा 'भ्रष्टाचारी बीज', खोले राज - Shivraj Calls Kejriwal Raktbeej | उत्तराखंड के पंतनगर एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस-प्रशासन में मचा हड़कंप, बढ़ाई गई सुरक्षा - Threat To Bomb Pantnagar Airport | LAC पर आज बहुत असामान्य तैनाती, चीन ने सीमा समझौतों का उल्लंघन किया: जयशंकर - Jaishankar LAC China | हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की कोलिहान खदान में बड़ा हादसा, लिफ्ट गिरने से फंसे कई मजदूर, 3 का रेस्क्यू - Kolihan Mine Lift Collapses | जयपुर के 35 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी: जयपुर ब्लास्ट की बरसी पर सुबह-सुबह स्कूलों के प्रिंसिपल को आया मेल | 10 राज्यों की 96 सीटों पर वोटिंग: बंगाल में TMC कार्यकर्ता की हत्या, बिहार में पोलिंग एजेंट की मौत, सुबह 11 बजे तक 24.87% वोटिंग |