अशोक गहलोत को बनाया अमेठी का सीनियर ऑब्जर्वर: गांधी परिवार की परंपरागत सीट पर संभालेंगे चुनाव का मैनेजमेंट, 2019 में हारे थे राहुल गांधी

पूर्व सीएम अशोक गहलोत को गांधी परिवार की सीट अमेठी में लोकसभा चुनावों के लिए सीनियर ऑब्जर्वर नियुक्त किया है। छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम को राहुल गांधी की सीट रायबरेली के सीनियर ऑब्जर्वर की जिम्मेदारी दी गई है। अमेठी और रायबरेली गांधी परिवार क परंपरागत सीटें रही हैं, हालांकि पिछली बार राहुल गांधी स्मृति ईरानी से इस सीट पर हार चुके हैं।

कांग्रेस ने इस बार अमेठी से गांधी परिवार के नजदीकी नेता किशोरी लाल शर्मा को उम्मीदवार बनाया है। चुनावी राजनीति का लंबा अनुभव रखने वाले अशोक गहलोत को अमेठी सीट की जिम्मेदारी दी है। गहलोत पहले भी यूपी चुनावों में इंचार्ज रह चुके हैं।

गहलोत को चुनौती वाली सीट की जिम्मेदारी

अशोक गहलोत को लोकसभा चुनावों में चुनौती वाली सीट की जिम्मेदारी दी है। इस सीट पर जो भी रिजल्ट होगा, उसमें अब उनकी सियासी प्रतिष्ठा भी जुड़ेगी। इस सीट पर पिछली बार राहुल गांधी हार गए थे, अब कांग्रेस के सामने यह सीट बड़ी चुनौती है।

चुनावी माहौल बनाने के लिए गहलोत को जिम्मा

गहलोत कई राज्यों में चुनावी ऑब्जर्वर और इंचार्ज रह चुके हैं। गहलोत को कांग्रेस में चुनाव अभियान चलाने और ग्राउंड पर चुनावी माहौल बनाने का एक्सपर्ट माना जाता है। 2017 के गुजरात विधानसभा चुनावों में इंचार्ज के तौर पर गहलोत ने जिस तरह का माहौल बनाया था, उसकी देश भर में चर्चा हुई थी। गरबा में नाचने से लेकर घर-घर जाकर पर्चे बांटकर वोट मांगने की स्टाइल ने भी खूब चर्चाएं बटोरी थीं।

अब अमेठी में बयानों की धार तेज होगी

गहलोत ने पिछले एक डेढ़ दशक से आक्रामक हुए हैं, बीजेपी पर वे तल्ख और धारधार सियासी हमले करने वाले नेताओं में सबसे आगे माने जाते हैं। पीएम मोदी और बीजेपी नेताओं पर उनके कई बयान सुर्खियों में रहे हैं।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
आंध्र प्रदेश में ट्रक और बस में जोरदार टक्कर, 6 लोगों की जिंदा जलकर मौत - ROAD ACCIDENT | जम्मू-कश्मीर के कठुआ में दिखे हथियारबंद लोग, सेना ने चलाया तलाशी अभियान - Jammu Kashmir | शंकराचार्य श्री श्री श्री 1008 स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानंद जी महाराज बने अखिल भारतीय गौशाला सहयोग परिषद के संरक्षक | राजस्थान की खेतड़ी माइंस में फंसे 8 अफसर निकाले गए:3 जयपुर रेफर, 7 अब भी अंदर; जमीन के 1875 फीट नीचे चल रहा है रेस्क्यू ऑपरेशन | सियासत का रक्तबीज: शिवराज को केजरीवाल की सिंपथी रास न आई, भरी महफिल में चौहान ने कहा 'भ्रष्टाचारी बीज', खोले राज - Shivraj Calls Kejriwal Raktbeej | उत्तराखंड के पंतनगर एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस-प्रशासन में मचा हड़कंप, बढ़ाई गई सुरक्षा - Threat To Bomb Pantnagar Airport | LAC पर आज बहुत असामान्य तैनाती, चीन ने सीमा समझौतों का उल्लंघन किया: जयशंकर - Jaishankar LAC China | हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की कोलिहान खदान में बड़ा हादसा, लिफ्ट गिरने से फंसे कई मजदूर, 3 का रेस्क्यू - Kolihan Mine Lift Collapses | जयपुर के 35 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी: जयपुर ब्लास्ट की बरसी पर सुबह-सुबह स्कूलों के प्रिंसिपल को आया मेल | 10 राज्यों की 96 सीटों पर वोटिंग: बंगाल में TMC कार्यकर्ता की हत्या, बिहार में पोलिंग एजेंट की मौत, सुबह 11 बजे तक 24.87% वोटिंग |