हैप्पी बर्थडे मास्टर ब्लास्टर: क्रिकेट के भगवान का आज 51वां जन्मदिन, 16 साल की उम्र में अब्दुल कादिर की पिटाई कर दिलों पर छा गए थे

आज क्रिकेट के भगवान का जन्मदिन है। सचिन तेंदुलकर आज यानी 24 अप्रैल 2024 को 51वां जन्मदिन मना रहे हैं। मुंबई में जन्मे छोटे कद के इस खिलाड़ी ने करियर में इतने बड़े रिकॉर्ड बनाए हैं कि उनकी बराबरी करना कई खिलाड़ियों के लिए सपने जैसा है।

16 साल की उम्र में पाकिस्तान के खिलाफ क्रीज पर उतरे तेंदुलकर ने 24 साल तक मैदान पर अपना जलवा बिखेरा। 

मुंबई के बांद्रा की साहित्य सहवास कॉलोनी में सचिन तेंदुलकर का बचपन बीता, वो बचपन से ही क्रिकेट के शौकिन थे और बहुत शरारती भी थे।

सचिन तेंदुलकर ने विनोद कांबली के साथ स्कूल क्रिकेट में ही वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया था। दोनों ने शारदाश्रम स्कूल के लिए खेलते हुए तीसरे विकेट के लिए 664 रन जोड़े थे।

मास्टर ब्लास्टर ने अपना डेब्यू मैच पाकिस्तान के खिलाफ 15 नवंबर 1989 को खेला था। उन्होंने पहली पारी में 15 रन बनाए थे। तेंदुलकर का विकेट वकार युनूस ने लिया था।

सचिन ने सिर्फ 16 साल की उम्र में दिग्गज स्पिनर अब्‍दुल कादिर के एक ओवर में 28 रन जमा दिए थे। कादिर के ओवर में सचिन ने चार छक्‍के और एक चौका जमाया था।

तेंदुलकर ने 17 साल की उम्र में इंग्लैंड के खिलाफ पहला टेस्ट शतक लगाया था। दूसरी पारी में उन्होंने 119 रन बनाए थे। वहीं, पहली पारी में भी उनके बल्ले से 68 रन निकले थे।

सचिन ने 24 मई 1995 को महज 22 साल की उम्र में 6 साल बड़ी अंजलि से शादी कर ली थी। 1990 में अंजलि ने पहली बार सचिन को देखा था। तब सचिन महज 17 साल के थे।

19 मई 1999 को सचिन के पिता रमेश तेंदुलकर का निधन हुआ था। पिता के निधन के बाद जब दोबारा तेंदुलकर टीम से जुड़े तो उन्होंने केन्या के खिलाफ नाबाद शतकीय पारी खेली थी।

सचिन टीम इंडिया के लिए अच्छे कप्तान नहीं बन पाए। उन्होंने 73 वनडे में कप्तानी की। इस दौरान भारत ने 23 मैच जीते, 43 मुकाबलों में टीम को हार मिली। वहीं, 25 टेस्ट में से सिर्फ 4 में ही जीत मिली। 9 मुकाबले हारे और 12 टेस्ट ड्रॉ रहे।

तेंदुलकर IPL में मुंबई इंडियंस के लिए 2008 से 2013 तक खेले। इस दौरान उन्होंने 78 मैच में 2334 रन बनाए। उनका औसत 34.84 का रहा।

सचिन इस समय मुंबई इंडियंस के मेंटर हैं। वहीं, उनके बेटे अर्जुन मुंबई टीम के खिलाड़ी हैं। सारा लंदन से डॉक्टरी की पढ़ाई पूरी कर चुकी हैं।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
आंध्र प्रदेश में ट्रक और बस में जोरदार टक्कर, 6 लोगों की जिंदा जलकर मौत - ROAD ACCIDENT | जम्मू-कश्मीर के कठुआ में दिखे हथियारबंद लोग, सेना ने चलाया तलाशी अभियान - Jammu Kashmir | शंकराचार्य श्री श्री श्री 1008 स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानंद जी महाराज बने अखिल भारतीय गौशाला सहयोग परिषद के संरक्षक | राजस्थान की खेतड़ी माइंस में फंसे 8 अफसर निकाले गए:3 जयपुर रेफर, 7 अब भी अंदर; जमीन के 1875 फीट नीचे चल रहा है रेस्क्यू ऑपरेशन | सियासत का रक्तबीज: शिवराज को केजरीवाल की सिंपथी रास न आई, भरी महफिल में चौहान ने कहा 'भ्रष्टाचारी बीज', खोले राज - Shivraj Calls Kejriwal Raktbeej | उत्तराखंड के पंतनगर एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस-प्रशासन में मचा हड़कंप, बढ़ाई गई सुरक्षा - Threat To Bomb Pantnagar Airport | LAC पर आज बहुत असामान्य तैनाती, चीन ने सीमा समझौतों का उल्लंघन किया: जयशंकर - Jaishankar LAC China | हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की कोलिहान खदान में बड़ा हादसा, लिफ्ट गिरने से फंसे कई मजदूर, 3 का रेस्क्यू - Kolihan Mine Lift Collapses | जयपुर के 35 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी: जयपुर ब्लास्ट की बरसी पर सुबह-सुबह स्कूलों के प्रिंसिपल को आया मेल | 10 राज्यों की 96 सीटों पर वोटिंग: बंगाल में TMC कार्यकर्ता की हत्या, बिहार में पोलिंग एजेंट की मौत, सुबह 11 बजे तक 24.87% वोटिंग |