सूरौठ तहसील सहित आसपास के क्षेत्रों में महिलाओं ने करवा चौथ का व्रत क्षेत्र में बड़ी धूमधाम से मनाया गया करवा चौथ के पर्व पर महिलाओ ने नए नए लुक के कर्वे सहित सोलह श्रंगार के सामान की जम कर खरीद की।खरीददारी के साथ में महिलाओं को सजने संवरने के लिए ब्यूटी पार्लर में भी भारी संख्या में भीड़ रही इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र की कामना के लिए व्रत रखती हैं।अखंड सौभाग्य व्रत में महिलाएं पूरे दिन बिना जल पान के रह कर पति की लंबी उम्र एवं सुख समृद्धि की कामना करती हैं मुकेश डांगुर व मोहित वर्मा सूरौठ ने जानकारी देते हुए बताया कि सूरौठ तहसील क्षेत्र में एक मात्र शिव कांलोनी स्थित मंदिर में माता करवा चौथ कि प्रतिमा के समक्ष सभी महिलाओं ने एकत्रित होकर विधि विधान से पूजा अर्चना करते हुए हुए सभी महिलाओं ने अपने अपने पतियों कि लंबी उम्र कि कामना करते हुए सुख समृद्धि कि कामना व चांद निकलने के बाद सभी महिलाओं ने चंदा मामा को अर्क देकर व्रत खोलने से पूर्व महिलाओं ने अपने से बड़े सभी लोगों के चरण स्पर्श करके लिया आशीर्वाद
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.