भरतपुर जिले में बीजेपी का 5 सीटों पर कब्जा:1 सीट पर RLD व 1 सीट पर निर्दलीय को मिली जीत, RLD के सुभाष गर्ग व बयाना से निर्दलीय रितु बनावत की जीत

भरतपुर

बयाना से निर्दलीय ऋतु बनावत और कामां से बीजेपी की नौक्षम चौधरी। - Dainik Bhaskar

बयाना से निर्दलीय ऋतु बनावत और कामां से बीजेपी की नौक्षम चौधरी।

भरतपुर विधानसभा की 7 सीटों पर तस्वीर साफ हो गई है। भरतपुर जिले में 5 सीटों पर बीजेपी का कब्जा किया हैं और 1 सीट RLD व 1 सीट पर निर्दलीय को जीत मिली है। डीग-कुम्हेर से बीजेपी के शैलेश सिंह और नदबई से बीजेपी के जगत सिंह जीते हैं। भरतपुर सीट से सुभाष गर्ग जीते हैं। बयाना से निर्दलीय रितु बनावत और नगर से बीजेपी के जवाहर सिंह बेडम की जीत हुई हैं। वहीं कामां से बीजेपी की नौक्षम चौधरी और वैर से बीजेपी के बाहदुर सिंह कोली की जीत हुई हैं।

भरतपुर की 7 विधानसभा में किसकी हुई जीत किसकी हुई हार

सीट जीते/कितने वोटों से हारे
भरतपुर

सुभाष गर्ग (रालोद) 5387

विजय बंसल (बीजेपी)
कामां

नौक्षम चौधरी (बीजेपी) 13906

मुख्तियार अहमद (निर्दलीय)

डीग कुम्हेर

शैलेश सिंह (बीजेपी) 7895

विश्वेंद्र सिंह (कांग्रेस)

नदबई

जगत सिंह (बीजेपी) 15072

जोगिंदर सिंह अवाना (कांग्रेस)

वैर

बहादुर सिंह कोली (बीजेपी) 6972

भजन लाल (कांग्रेस)
बयाना रितु बनावत (निर्दलीय) 40642 अमर सिंह (कांग्रेस)
नगर जवाहर सिंह बेडम (बीजेपी) 1531 वाजिब अली (कांग्रेस)

इलेक्शन रिजल्ट अपडेट...

भरतपुर के MSJ कॉलेज में विधानसभा चुनावों के लिए मतगणना हुई। काउंटिंग रूम के बाहर भारी संख्या में पुलिसबल तैनात किया गया।

आगे देखिए फोटोज...

जीत के बाद बायना विधानसभा की निर्दलीय प्रत्याशी ऋतु बनावत और कामां विधानसभा की नौक्षम चौधरी एक दूसरे को बधाई देते हुए।

जीत के बाद बायना विधानसभा की निर्दलीय प्रत्याशी ऋतु बनावत और कामां विधानसभा की नौक्षम चौधरी एक दूसरे को बधाई देते हुए।

 

भाजपा को बहुमत मिलने के रुझान के बाद जयपुर में भाजपा कार्यलय पहुंचे बड़े नेता कार्यकर्ताओं के साथ जश्न में शामिल हुए।। - Dainik Bhaskar

भाजपा को बहुमत मिलने के रुझान के बाद जयपुर में भाजपा कार्यलय पहुंचे बड़े नेता कार्यकर्ताओं के साथ जश्न में शामिल हुए।।

 

राजस्थान में एक बार फिर हर पांच साल में सरकार बदलने का ट्रेंड जारी है। विधानसभा चुनाव में भाजपा बहुमत की ओर जाती दिख रही है। चुनाव आयोग के मुताबिक भाजपा 105 और कांग्रेस 73 सीटों पर आगे है, वहीं 14 सीटों पर अन्य उम्मीदवार आगे हैं। भाजपा 5, कांग्रेस 1 और भारतीय आदिवासी पार्टी एक सीट पर जीत दर्ज कर चुकी है।

इस बीच कांग्रेस ने अपनी हार मान ली है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज शाम राजभवन जाकर इस्तीफा देंगे। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी पीछे चल रहे हैं। इसके साथ ही परसादी लाल मीणा, प्रताप सिंह खाचरियावास सहित कांग्रेस के 17 मंत्री पीछे चल रहे हैं। शांति धारीवाल जीत गए हैं। भाजपा ने जिन 7 सांसदों को चुनाव लड़ाया था, उनमें से 4 आगे और 3 पीछे चल रहे हैं और दोनों सांसद तीसरे नंबर पर चल रहे हैं।

इधर, काउंटिंग के दौरान प्रत्याशियों और समर्थकों के बीच कुछ विवाद भी हुआ है। बहरोड़ विधायक और निर्दलीय प्रत्याशी बलजीत यादव के साथ मारपीट की गई। काउंटिंग के बाद जब वे बाहर निकले तो मैदान में उन्हें लोगों ने घेर लिया और थप्पड़ मारे।राजस्थान में 199 विधानसभा सीटों के लिए 25 नवंबर को मतदान हुआ था। श्रीकरणपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी गुरमीत कुन्नर के निधन के कारण वहां चुनाव नहीं हुए हैं।

नोट: सीटों से जुड़े आंकड़े लगातार अपडेट हो रहे हैं।

मैप के जरिए ताजा परिणाम : ऑरेंज कलर में दिखाए गए इलाकों में बीजेपी आगे है और ब्लू कलर में दिखाए गए इलाकों में कांग्रेस को बढ़त मिल रही है।

मैप के जरिए ताजा परिणाम : ऑरेंज कलर में दिखाए गए इलाकों में बीजेपी आगे है और ब्लू कलर में दिखाए गए इलाकों में कांग्रेस को बढ़त मिल रही है।

इन सीटों के नतीजे आए

  • हवामहल सीट से धर्म गुरु बालमुकुंद आचार्य जीत गए हैं। वे एक हजार वोट से कम अंतर से जीते हैं। उन्होंने कांग्रेस के आरआर तिवाड़ी को हराया।
  • जयपुर की विद्याधर नगर सीट से दीया कुमारी 71,368 वोटो से चुनाव जीती हैं। यह जीत जयपुर की अब तक की सबसे बड़ी जीत है। उन्होंने कांग्रेस के कोषाध्यक्ष सीताराम अग्रवाल को हराया।
  • कोटा उत्तर से मंत्री शांति धारीवाल ने एक बार फिर जीत दर्ज की है। उन्होंने 2486 वोट से भाजपा के प्रहलाद गुंजल को हराया।
  • ओसियां से कांग्रेस प्रत्याशी दिव्या मदेरणा भाजपा के भैराराम सियोल से हार गईं। भैराराम ने दिव्या को 2700 से अधिक मतों से हरा दिया। हालांकि अभी आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है।
  • भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया की हार लगभग तय हो गई है। आमेर सीट पर वे कांग्रेस के प्रशांत शर्मा 7624 वोट से पीछे चल रहे हैं। आखिरी राउंड में करीब 8 हजार वोटों की गिनती बाकी है।
  • सीकर विधानसभा सीट से कांग्रेस के राजेंद्र पारीक जीते। पारीक ने भाजपा के रतनलाल जलधारी को 29 हजार 327 वोट से हराया। पारीक को 95 हजार 722 वोट और जलधारी को 66 हजार 395 वोट मिले।
  • चित्तौड़गढ़ से भाजपा के बागी चंद्रभान सिंह आक्या जीत गए हैं। उन्होंने 6721 वोट की निर्णायक बढ़त ले ली है। अब सिर्फ पोस्टल बैलेट की गिनती बाकी है।
  • बहरोड़ से भाजपा प्रत्याशी जसवंत सिंह यादव जीत गए हैं। उन्हें 69,143 वोट मिले, उनकी जीत का मार्जिन 16,815 रहा। वहीं निर्दलीय बलजीत यादव को 52,328 वोट मिले। कांग्रेस प्रत्याशी संजय यादव 45,601 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
  • दूदू में बीजेपी प्रत्याशी प्रेमचंद बैरवा जीते। हालांकि आधिकारिक घोषणा बाकी है। 18 राउंड के बाद 32,873 की लीड बैरवा के पास है। अब केवल 13 हजार वोटों की गिनती शेष है, ये वोट भी नागर को मिलेंगे तो वे जीत नहीं पाएंगे।
  • पिंडवाड़ा (सिरोही) सीट से भाजपा के समाराम गरासिया जीत गए हैं। भाजपा के समाराम को 70 हजार 83 वोट मिले, वहीं कांग्रेस कके 56 हजार 917 वोट हासिल हुए। समाराम गरासिया 13 हजार 166 वोट से जीते।
  • चौरासी सीट से भारतीय आदिवासी पार्टी के राजकुमार रोत ने जीत दर्ज की है। उन्होंने भाजपा के सुशील कटारा को 69 हजार 166 वोट से हराया है। कटारा को 41 हजार 984 वोट मिले हैं। चुनाव आयोग ने इसकी उनके जीतने की आधिकारिक घोषणा कर दी है।
  • अजमेर दक्षिण से भाजपा प्रत्याशी अनिता भदेल जीत गई हैं। उन्हें 71,319 वोट मिले, उनकी जीत का मार्जिन 4446 रहा। वहीं कांग्रेस की द्रोपदी कोली को 66,873 वोट मिले।
  • भरतपुर से राष्ट्रीय लोक दल के कैंडिडेट और मंत्री सुभाष गर्ग ने जीत दर्ज की है। हालांकि, आधिकारिक घोषणा होना बाकी है।
  • चौमूं (जयपुर) सीट से कांग्रेस की डॉ शिखा मील बराला ने जीत दर्ज की है। उन्हें 85746 वोट मिले। जीत का मार्जिन 5695 रहा। वहीं, भाजपा के रामलाल को 80051 वोट मिले।
  • बांदीकुई (दौसा) सीट से भाजपा के भागचंद टांकड़ा जीते। उन्हें 91310 वोट मिले। जीत का मार्जिन 12750 रहा। वहीं, कांग्रेस के गजराज खटाणा को 78560 वोट मिले।

दिग्गजों की सीट पर क्या स्थिति?

सीट मुकाबला आगे/पीछे
सरदारपुरा महेन्द्र सिंह राठौड़ (भाजपा) v/s अशोक गहलोत (कांग्रेस) गहलोत 25105 वोट से आगे
लक्ष्मणगढ़ सुभाष महरिया (भाजपा) v/s गोविंद सिंह डोटासरा (कांग्रेस) डोटासरा 8675 वोट से पीछे
झालरापाटन वसुंधरा राजे(भाजपा) v/s रामलाल (कांग्रेस) वसुंधरा 13056 वोट से आगे
टोंक अजीत मेहता(भाजपा) v/s सचिन पायलट (कांग्रेस) पायलट 21040 वोट से आगे
नाथद्वारा विश्वराज सिंह मेवाड़(भाजपा) v/s डॉ. सीपी जोशी (कांग्रेस) जोशी 8009 वोट से पीछे
तारानगर राजेंद्र राठौड़(भाजपा) v/s नरेंद्र बुडानिया (कांग्रेस) राठौड़ 8551 वोट से पीछे
आमेर सतीश पूनिया(भाजपा) v/s प्रशांत शर्मा (कांग्रेस) पूनिया 6724 वोट से पीछे

मंत्रियों की सीट पर क्या है स्थिति?

सीट मुकाबला आगे-पीछे
कोटा उत्तर शांति धारीवाल (कांग्रेस) v/s प्रहलाद गुंजल (भाजपा) शांति धारीवाल जीते
सिविल लाइंस प्रताप सिंह खाचरियावास (कांग्रेस) v/s गोपाल शर्मा (भाजपा) प्रतापसिंह हारे
भरतपुर सुभाष गर्ग (रालोद) v/s विजय बंसल (भाजपा) सुभाष गर्ग जीते
लालसोट परसादी लाल (कांग्रेस) v/s रामबिलास (भाजपा) रामबिलास आगे
अंता प्रमोद जैन (कांग्रेस) v/s कंवरलाल (भाजपा) कंवरलाल आगे
निंबाहेड़ा उदयलाल आंजना (कांग्रेस) v/s श्रीचंद कृपलानी श्रीचंद कृपलानी आगे
पोकरण सालेह मोहम्मद (कांग्रेस) v/s प्रताप पुरी (भाजपा) प्रताप पुरी आगे
बागीदौरा महेंद्रजीत मालवीया (कांग्रेस) v/s जयकृष्ण पटेल (बीएपी) महेंद्रजीत सिंह आगे
मांडल रामलाल जाट (कांग्रेस) v/s उदयलाल भडाणा (भाजपा) उदयलाल भडाणा आगे
सपोटरा रमेश मीणा (कांग्रेस) v/s हंसराज मीणा (भाजपा) हंसराज मीणा आगे
डीग-कुम्हेर विश्वेंद्र सिंह (कांग्रेस) v/s शैलेष सिंह (भाजपा) विश्वेंद्र सिंह हारे
सिकराय ममता भूपेश (कांग्रेस) v/s विक्रम बंशीवाल (भाजपा) विक्रम बंशीवाल आगे
वैर भजनलाल जाटव(कांग्रेस) v/s बहादुर सिंह (भाजपा) बहादुर सिंह आगे
अलवर ग्रामीण टीकाराम जूली(कांग्रेस) v/s जयराम जाटव(भाजपा) टीकाराम जूली आगे
खाजूवाला गोविंद राम मेघवाल(कांग्रेस) v/s विश्वनाथ मेघवाल(भाजपा) विश्वनाथ मेघवाल आगे
बानसूर देवी सिंह शेखावत(भाजपा) v/s रोहिताश कुमार(एएसपी) देवी सिंह शेखावत आगे
बांसवाड़ा अर्जुन बामणिया(कांग्रेस) v/s धनसिंह रावत(भाजपा) धनसिंह रावत आगे
हिंडौली

अशोक चांदना(कांग्रेस) v/s प्रभुलाल सैनी(भाजपा)

अशोक चांदना आगे
कोलायत भंवर सिंह भाटी(कांग्रेस) v/s अंशुमान सिंह भाटी(भाजपा) अंशुमान सिंह भाटी आगे
कोटपूतली राजेंद्र सिंह यादव(कांग्रेस) v/s हंसराज पटेल(भाजपा) हंसराज आगे
बीकानेर पश्चिम बीडी कल्ला(कांग्रेस) v/s जेठानंद व्यास(भाजपा) जेठानंद व्यास आगे
सांचौर सुखराम विश्नोई(कांग्रेस) v/s जीवाराम चौधरी(निर्दलीय) जीवाराम चौधरी आगे
झुंझुनूं बृजेंद्र ओला(कांग्रेस) v/s राजेन्द्र भांबू(निर्दलीय) बृजेंद्र ओला आगे
दौसा मुरारी लाल मीणा(कांग्रेस) v/s शंकर शर्मा (भाजपा) मुरारी लाल मीणा आगे
कामां जाहिदा खान(कांग्रेस) v/s मुख्तयार अहमद(निर्दलीय) मुख्तयार अहमद आगे

मतगणना से जुड़े अपडेट : भाजपा

  • राजसमंद सीट से भाजपा प्रत्याशी दीप्ती किरण माहेश्वरी आगे चल रही हैं। तिजारा सीट से महंत बालकनाथ लगभग साढ़े 7 हजार वोट से आगे चल रहे हैं।
  • बीकानेर पूर्व से भाजपा प्रत्याशी और मौजूदा विधायक सिद्धी कुमारी आगे चल रही हैं। वहीं सांगानेर से भाजपा के भजनलाल शर्मा आगे चल रहे हैं।
  • राज्यसभा सांसद और सवाई माधोपुर से भाजपा प्रत्याशी किरोड़ी लाल मीणा आगे चल रहे हैं। भाजपा सांसद देवजी पटेल सांचौर सीट से पीछे चल रहे हैं।

मतगणना से जुड़े अपडेट : कांग्रेस

  • हवामहल सीट से कांग्रेस के आरआर तिवाड़ी भी आगे चल रहे हैं। किशनपोल सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अमीन कागजी भाजपा के चंद्रमोहन बटवाड़ा से पीछे चल रहे हैं। धौलपुर में भाजपा से कांग्रेस में गई शोभारानी कुशवाह आगे चल रही हैं।
  • नागौर सीट से कांग्रेस के हरेंद्र मिर्धा भाजपा की ज्योति मिर्धा से आगे चल रहे हैं। डेगाना से कांग्रेस के विजयपाल मिर्धा पीछे चल रहे हैं। सिरोही से कांग्रेस प्रत्याशी संयम लोढ़ा पीछे चल रहे हैं।
  • अजमेर के केकड़ी से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रघु शर्मा पीछे चल रहे हैं। ओसियां सीट से कांग्रेस की दिव्या मदेरणा भी पीछे चल रही हैं। सोजत से पूर्व मुख्य सचिव और कांग्रेस प्रत्याशी निरंजन आर्य काफी पीछे चल रहे हैं।

बागियों में कौन आगे

  • डीडवाना से भाजपा के बागी यूनुस खान आगे चल रहे हैं। शिव सीट से भाजपा के बागी रविंद्र सिंह भाटी भी आगे चल रहे हैं। खींवसर से आरएलपी संयोजक हनुमान बेनीवाल आगे चल रहे हैं।

भाजपा के 7 में से 4 सांसद आगे, 3 पीछे

सीटें मुकाबला आगे-पीछे
सांचौर (जालोर) देवजी पटेल (भाजपा) vs सुखराम विश्नोई (कांग्रेस) vs जीवाराम चौधरी(निर्दलीय) जीवाराम चौधरी 1366 वोटों से आगे हैं, देवजी तीसरे नंबर पर चल रहे हैं।
मंडावा (झुंझुनूं) नरेंद्र खींचड़ (भाजपा) vs रीटा चौधरी (कांग्रेस) रीटा चौधरी 12467 वोटों से आगे हैं।
सवाई माधोपुर किरोड़ीलाल मीणा (भाजपा) vs दानिश अबरार (कांग्रेस) किरोड़ीलाल मीणा 14079 वोटों से आगे हैं।
किशनगढ़ (अजमेर) भागीरथ चौधरी (भाजपा) vs विकास चौधरी (कांग्रेस) vs सुरेश टांक सुरेश टांक 5379 वोटों से आगे, भागीरथ तीसरे नंबर पर चल रहे हैं।
विद्याधर नगर (जयपुर) दीया कुमारी (भाजपा) vs सीताराम अग्रवाल (कांग्रेस) दीया कुमारी 61156 वोटों से आगे हैं।
तिजारा (अलवर) बाबा बालकनाथ (भाजपा) vs इमरान खान (कांग्रेस) बाबा बालकनाथ 6420 वोटों से आगे हैं।
झोटवाड़ा (जयपुर) राज्यवर्धन राठौड़ (भाजपा) vs अभिषेक चौधरी (कांग्रेस) राज्यवर्धन राठौड़ 22433 वोटों से आगे चल रहे हैं।

6 में से 5 राजघरानों के सदस्य आगे, 1 पीछे

1. वसुंधरा राजे : धौलपुर के पूर्व राजपरिवार की वसुंधरा राजे ग्वालियर के सिंधिया राजघराने की बेटी हैं। उनकी मां स्व.विजयाराजे सिंधिया जनसंघ और भाजपा का प्रमुख चेहरा थीं। उनकी बहन यशोधरा राजे सिंधिया मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार में मंत्री रह चुकी हैं। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया उनके भतीजे हैं। झालरापाटन से चुनावी मैदान में राजे 51,484 वोटों से लीड बनाए हुए हैं।

2. दीया कुमारी : वे इससे पहले सवाई माधोपुर से विधायक रह चुकी हैं। जयपुर पूर्व राजघराने की राजमाता स्व. गायत्री देवी भी दो बार सांसद रह चुकी हैं। दीया के पिता स्व. भवानी सिंह ने भी चुनाव लड़ा था। दीया जयपुर की विद्याधर नगर सीट से करीब 61,156 वोटों से आगे हैं।

3. सिद्धि कुमारी : 25 वर्षों तक बीकानेर के सांसद रहे पूर्व महाराजा स्व. करणी सिंह की पोती पूर्व राजकुमारी सिद्धि कुमारी लगातार 3 बार से भाजपा विधायक हैं और अब एक बार फिर से वे बीकानेर पूर्व से मैदान में हैं। वे 9,522 वोटों से आगे हैं।

4. विश्वराज सिंह : उदयपुर का पूर्व राजपरिवार भी 25 साल बाद चुनाव मैदान में है। मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार के सदस्य विश्वराज सिंह मेवाड़ नाथद्वारा से पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं। विश्वराज सिंह ‌BJP के प्रत्याशी हैं। करीब तीन दशक पूर्व विश्वराज सिंह के पिता महेंद्र सिंह राजनीति में सक्रिय थे। विश्वराज सिंह विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी के सामने चुनाव में उतरे हैं। वे 5,103 वोटों से लीड बनाए हुए हैं।

5. कल्पना देवी: कोटा के पूर्व राजपरिवार की सदस्य कल्पना देवी लाडपुरा से मौजूदा विधायक हैं और एक बार फिर मैदान में हैं। उनके सामने कांग्रेस ने नईमुद्दीन गुड्डू को उतारा है। कल्पना देवी 25,842 वोटों से आगे चल रही हैं।

6. विश्वेंद्र सिंह : भरतपुर के पूर्व राजघराने के हैं। डीग- कुम्हेर से कांग्रेस सरकार में पूर्व मंत्री रहे विश्वेंद्र सिंह, तीन बार विधायक और तीन बार सांसद रहे। विश्वेंद्र सिंह 8479 वोटों से हारे।

प्रदेशभर में काउंटिंग से जुड़े PHOTOS...

मतगणना केंद्र के बाहर विक्ट्री साइन दिखाते हुए चित्तौड़गढ़ से चंद्रभान सिंह आक्या और उनके समर्थक। इस दौरान उन्होंने पब्लिक और कार्यकर्ताओं को जीत का क्रेडिट दिया।

मतगणना केंद्र के बाहर विक्ट्री साइन दिखाते हुए चित्तौड़गढ़ से चंद्रभान सिंह आक्या और उनके समर्थक। इस दौरान उन्होंने पब्लिक और कार्यकर्ताओं को जीत का क्रेडिट दिया।

बहरोड़ विधायक बलजीत यादव के साथ मतगणना केंद्र के बाहर कुछ लोगों ने मारपीट की।

बहरोड़ विधायक बलजीत यादव के साथ मतगणना केंद्र के बाहर कुछ लोगों ने मारपीट की।

किशनपोल से कांग्रेस के प्रत्याशी अमीन कागजी भावुक हो गए। समर्थकों को गले लगाते हुए आंसू छलक आए। अमीन कागजी की जीत तय हो गई है।

किशनपोल से कांग्रेस के प्रत्याशी अमीन कागजी भावुक हो गए। समर्थकों को गले लगाते हुए आंसू छलक आए। अमीन कागजी की जीत तय हो गई है।

जयपुर में भाजपा के प्रदेश कार्यालय पर जश्न के लिए डीजे बुलाया गया।

जयपुर में भाजपा के प्रदेश कार्यालय पर जश्न के लिए डीजे बुलाया गया।

 

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
राहुल गांधी 6 मई को झाबुआ,7 मई को बड़वानी आएंगे: थर्ड फेज में कांग्रेस लीडरशिप के दौरे बढ़े | जयपुर की किन्नर नीमकाथाना में लहूलुहान हालत में मिली: प्राइवेट पार्ट लकड़ी से डैमेज किया गया, दो दोस्तों के साथ घूमने निकली थी | हूतियों के हमले वाले जहाज पर पहुंची भारतीय नौसेना: हेलिकॉप्टर से एरियल रैकी भी की, कहा- 22 भारतीय समेत सभी 30 क्रू मेंबर सेफ | छत्तीसगढ़ में सड़क हादसा, 9 की मौत: खड़े ट्रक में जा घुसी पिकअप, मरने वालों में 5 महिलाएं और 3 बच्चों में 2 जुड़वा बहनें | SI ने नशे में बाइक-ऑटो को मारी टक्कर, लोगों को खदेड़ने 3 थानों की फोर्स बुलाई | कर्नाटक का सबसे बड़ा सेक्स स्कैंडल: सैकड़ों ​वीडियो मिले, दावा- महिलाएं रोती रहीं, देवेगौड़ा के पोते प्रज्वल शूट करते रहे, FIR दर्ज | हरिद्वार-देहरादून हाईवे पर कार और बाइक जोरदार टक्कर हुई. इस हादसे में दो लोगों की जान चली गई | PM मोदी पर 6 साल चुनावी बैन लगाने की मांग: भगवान-मंदिरों के नाम पर वोट मांगने का आरोप, दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई 29 अप्रैल को | बेगूसराय में विवाहिता का शव बरामद, पिता ने हत्या तो पति ने आत्महत्या की बात कही | TMC को बदनाम करने की कोशिश कर रही है CBI, निर्वाचन अधिकारी को लिखा पत्र |