जयपुर की 19 सीटों में से भाजपा ने 12 जीती:बालमुकुंद आचार्य ने सिर्फ 974 वोट से आर आर तिवाड़ी को हराया

जयपुर जिले की 19 विधानसभा सीटों में से बीजेपी ने 12 पर जीत हासिल की है। वहीं, कांग्रेस 7 सीटें अपने नाम कर पाई। जयपुर में झोटवाड़ा सीट से भाजपा की दीया कुमारी ने सबसे बड़ी जीत हासिल की है। उन्होंने 71,368 वोट से कांग्रेस के सीताराम अग्रवाल को हराया। वहीं, हवामहल सीट से दिनभर आगे रहने के बाद भी आर आर तिवाड़ी आखिर में हार गए। भाजपा के बालमुकुंद आचार्य ने तिवाड़ी को 974 वोट से हरा दिया। वहीं, आमेर सीट से भाजपा के सतीश पूनिया 9092 वोट से हार गए।

सिविल लाइंस सीट से प्रताप सिंह खाचरियावास को हार का सामना करना पड़ा। किशनपोल सीट से अमीन कागजी जीत गए हैं। आदर्श नगर में कांग्रेस के रफीक खान जीते हैं। बता दें कि जेएलएन मार्ग स्थित राजस्थान और कॉमर्स कॉलेज में मतगणना के लिए इस बार ईवीएम और डाकमत पत्र की काउंटिंग के लिए 332 टेबल लगाई गईं थीं। इस पर 383 राउंड में 38.78 लाख वोटों की काउंटिंग की गई।

इलेक्शन रिजल्ट अपडेट...

किशनपोल में भाजपा प्रत्याशी ने स्वीकारी हार: किशनपोल विधानसभा से बीजेपी के प्रत्याशी चंद्र मोहन ने कहा- मुझे चुनाव प्रचार के लिए काफी कम वक्त मिला था। इसके साथ ही कांग्रेस को एक समुदाय विशेष का वोट 99% तक मिलता है। यही कारण रहा कि हम पूरी मेहनत के बावजूद किशनपोल विधानसभा सीट हार गए। चंद्र मोहन ने कहा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी किशनपोल में पूरी मेहनत की थी।

भाजपा जीत के लिए आश्वस्त दिखी: भारतीय जनता पार्टी के नेता जीत को लेकर आश्वस्त दिखे। रविवार दिन में राजस्थान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने प्रचंड बहुमत से जीत का दावा किया था। सीपी जोशी ने राजस्थान की जनता को धन्यवाद देते हुए कहा था- प्रदेश की जनता ने भारतीय जनता पार्टी और नरेंद्र मोदी पर अटूट विश्वास जताया है।

जेएलएन मार्ग पर सुरक्षा के कड़े इंतेजाम: राजस्थान और कॉमर्स कॉलेज में सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई। जवाहर कला केंद्र के सामने जेएलएन मार्ग, बजाज नगर मोड़ पर यातायात पुलिस द्वारा सड़क पर खड़ी मोटरसाइकिल को जप्त किया गया।

कांग्रेस और बीजेपी के प्रत्याशी मंदिर पहुंचे: रविवार सुबह बड़ी संख्या में कांग्रेस और बीजेपी प्रत्याशी मोती डूंगरी गणेश मंदिर पहुंचे। विराट नगर से कांग्रेस प्रत्याशी इंद्राज गुर्जर मंदिर दर्शन करने पहुंचे। आमेर से बीजेपी प्रत्याशी सतीश पूनिया मोती डूंगरी गणेश जी के दर्शन किए। दीया कुमारी गोविंद देवजी मंदिर पहुंची थीं।

जयपुर: राजस्थान विधानसभा चुनाव-2023 के लिए आज 33 जिला मुख्यालयों के 36 केंद्रों पर मतगणना जारी है. राजस्थान में रूझानों में भाजपा पूर्ण बहुमत से सरकार बन रही है. तो वहीं कांग्रेस शासित राज्य राजस्थान से सत्ता छीनती नजर आ रही है. राजस्थान में भाजपा, सत्तारूढ़ कांग्रेस से काफी आगे है. यहां की जनता पिछले तीन दशक से हर चुनाव में सरकार बदलती रही है.

अभी तक आए रुझानों से ऐसा लग रहा है कि इस बार भी रिवाज कायम रहेगी. यहां बीजेपी 112 सीट पर आगे है, जबकि कांग्रेस 71 सीट पर आगे है. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सरदारपुरा विधानसभा क्षेत्र से 26396 वोटों से जीत गए हैं. इसी के बीच राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मीडिया से रूबरू हुए और कांग्रेस की हार को लेकर बयान दिया है.

सीएम गहलोत ने कहा कि, 'जनता का जनादेश स्वीकार है' हमारी योजनाओं का हम सही से प्रचार नहीं कर पाए. कुछ टिकट वितरण में भी गलतियां हुई है. हमारी पार्टी इस हार की समीक्षा करेगी. हमारी उम्मीद के मुताबिक परिणाम नहीं आए है. भाजपा के बहकावे में जनता आ गई है. भाजपा के पास राजस्थान में कोई मुद्दा नहीं था. राजस्थान में विकास कार्यों के नाम पर वोटिंग नहीं हुई. भाजपा ने हिंदू-मुस्लिम के नाम पर वोट मांगे और ध्रुवीकरण करने की कोशिश की.

 

 

जानिए कौन जीता कौन हारा?

संख्या विधानसभा क्षेत्र जीते  हारे
1. दूदू BJP से प्रेमचंद बैरवा कांग्रेस प्रत्याशी बाबूलाल नागर
2. चौरासी बाप से राजकुमार रोत  
3. पिंडवाडा आबू BJP से समाराम गरासिया कांग्रेस प्रत्याशी लीलाराम गरासिया
4. अलवर शहर BJP से संजय शर्मा कांग्रेस से अजय अग्रवाल
5. जयपुर किशनपोल  कांग्रेस से अमीन कागजी चन्द्रमोहन बटवाडा
6. झालरापाटन BJP से वसुंधरा राजे कांग्रेस से रामलाल चौहान
7. विधाधर नगर BJP से दीया कुमारी कांग्रेस से सीताराम अग्रवाल 
8. जमवारामगढ़ BJP से महेन्द्र पाल मीणा कांग्रेस से गोपाल मीणा
9. भीनमाल कांग्रेस से समरजीत सिंह भाजपा
10. खाजूवाला  BJP से डॉ. विश्वनाथ मेघवाल कांग्रेस से गोविंद राम मेघवाल
11. अजमेर दक्षिण BJP से अनीता भदेल कांग्रेस
12. राजसमंद  BJP से दीप्ति माहेश्वरी कांग्रेस
13. आमेर कांग्रेस से प्रशांत शर्मा भाजपा से सतीश पूनिया
14. अलवर ग्रामीण कांग्रेस से टीकाराम जूली भाजपा से जयराम जाटव
15. करौली हिंडौन सिटी कांग्रेस से अनीता जाटव भाजपा से राजकुमारी जाटव
16. श्रीगंगानगर  BJP से जयदीप बिहानी  कांग्रेस
17. अनूपगढ़ कांग्रेस से शिमला नायक  BJP
18. सूरतगढ़ कांग्रेस से डूंगर राम गेदर BJP
19. सादुलशहर BJP से गुरवीर सिंह बराड़ कांग्रेस
20. मड़ावा कांग्रेस से रीटा चौधरी भाजपा से नरेंद्र कुमार 
21. चित्तौड़गढ़ निर्दलीय चंद्रभान सिंह आक्या  
22. हवामहल BJP से बालमुकुंदाचार्य कांग्रेस से RR तिवारी
23. सरदारपुरा कांग्रेस से अशोक गहलोत भाजपा से महेद्र सिंह राठौड़
24. टोंक कांग्रेस से सचिन पायलट भाजपा से अजीत मेहता
25. तिजारा BJP से बाबा बालकनाथ कांग्रेस से इमरान खान
26. सपोटरा  BJP से हंसराज बालौती कांग्रेस से रमेश मीणा
27. सवाई माधोपुर खंडार BJP से जितेंद्र गोठवाल  कांग्रेस
28. झुंझुनू कांग्रेस से बृजेंद्र ओला  BJP से बबलू चौधरी
29. नाथद्वारा BJP से कुंवर विश्वराज कांग्रेस से सीपी जोशी 
30. झोटवाड़ा BJP से राज्यवर्धन सिंह राठौड़ कांग्रेस से अभिषेक चौधरी
31. लालसोट BJP से रामबिलास मीणा कांग्रेस से परसादी लाल मीणा 
32. सांगानेर BJP से भजनलाल शर्मा कांग्रेस से पुष्पेन्द्र भारद्वाज
33. सिविल लाइंस  BJP से गोपाल शर्मा कांग्रेस से प्रतापसिंह खाचरियावास
34. मालवीय नगर BJP से कालीचरण सराफ कांग्रेस से अर्चना शर्मा
35. डींग कुम्हेर BJP से शैलेश सिंह  कांग्रेस से विश्वेन्द्र सिंह
36. भरतपुर सिटी RLD सुभाष गर्ग BJP से विजय बंसल
37. कोटपुतली BJP से हंसराज पटेल कांग्रेस से राजेन्द्र यादव
40. धौलपुर कांग्रेस से शोभारानी कुशवाहा BJP
41. नदबई  BJP से जगतसिंह कांग्रेस से जोगिन्दर अवाना
42. कामां BJP से नौक्षम चौधरी कांग्रेस से जाहिदा खान
43. बांदीकुई BJP से भागचंद टाकडा कांग्रेस से जीआर खटाना
44. नागौर कांग्रेस से हरेन्द्र मिर्धा BJP से ज्योति मिर्धा
45. नीमकाथाना कांग्रेस से सुरेश मोदी भाजपा से प्रेम सिंह बाजोरे 
46. हनुमानगढ़  निर्दलीय गणेश राज बंसल   
47. सवाई माधोपुर BJP से डॉ. किरोड़ी लाल मीणा कांग्रेस से दानिश अबरार
48. कपासन BJP से अर्जुनलाल जीनगर  कांग्रेस
49. डग BJP से कालूराम मेघवाल कांग्रेस
50. संगरिया कांग्रेस से अभिमन्यु पूनिया BJP
51. बाडी बसपा से जसवंत सिंह  BJP से गिर्राज मलिंगा
52. किशनगढ़ कांग्रेस से विकास चौधरी BJP
53. शिव निर्द​लीय से रविन्द्र भाटी कांग्रेस
54. महवा BJP से राजेन्द्र मीना कांग्रेस
55. संलुबर BJP से अमृत लाल मीणा कांग्रेस से रघुवीर सिंह मीणा
56. खींवसर RLP से हनुमान बेनीवाल BJP से रेवन्तराम डागा 
57. बसेड़ी  कांग्रेस से संजय जाटव BJP से सुखराम कोली
58. भीम BJP से हरि सिंह कांग्रेस से सुदर्शन सिंह रावत
59. कुम्भलगढ़ BJP से सुरेंद्र सिंह कांग्रेस से योगेंद्र सिंह परमार 
60. उदयपुर ग्रामीण BJP से फुलसिंह मीणा कांग्रेस
61. उदयपुर शहर BJP से ताराचंद जैन कांग्रेस से गौरव वल्लभ
62. बायतू कांग्रेस से हरीश चौधरी  
63. पचपदरा BJP से अरुण चौधरी कांग्रेस से मदन प्रजापत 
64. झाड़ौल BJP से बाबूलाल खराडी  कांग्रेस से हीरालाल दरांगी 
65. शाहपुरा कांग्रेस से मनीष यादव भाजपा से उपेन यादव
67. आदर्श नगर कांग्रेस से रफीक खान भाजपा से रवि नैय्यर

जानिए, किस पार्टी ने जीती कितनी सीटें

BJP कांग्रेस अन्य
86 54 8

राजस्थान विधानसभा चुनाव-2023 के लिए आज 33 जिला मुख्यालयों के 36 केंद्रों पर मतगणना जारी है. राजस्थान में रूझानों में पूर्ण बहुमत की बीजेपी सरकार बन रही है.

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
आंध्र प्रदेश में ट्रक और बस में जोरदार टक्कर, 6 लोगों की जिंदा जलकर मौत - ROAD ACCIDENT | जम्मू-कश्मीर के कठुआ में दिखे हथियारबंद लोग, सेना ने चलाया तलाशी अभियान - Jammu Kashmir | शंकराचार्य श्री श्री श्री 1008 स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानंद जी महाराज बने अखिल भारतीय गौशाला सहयोग परिषद के संरक्षक | राजस्थान की खेतड़ी माइंस में फंसे 8 अफसर निकाले गए:3 जयपुर रेफर, 7 अब भी अंदर; जमीन के 1875 फीट नीचे चल रहा है रेस्क्यू ऑपरेशन | सियासत का रक्तबीज: शिवराज को केजरीवाल की सिंपथी रास न आई, भरी महफिल में चौहान ने कहा 'भ्रष्टाचारी बीज', खोले राज - Shivraj Calls Kejriwal Raktbeej | उत्तराखंड के पंतनगर एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस-प्रशासन में मचा हड़कंप, बढ़ाई गई सुरक्षा - Threat To Bomb Pantnagar Airport | LAC पर आज बहुत असामान्य तैनाती, चीन ने सीमा समझौतों का उल्लंघन किया: जयशंकर - Jaishankar LAC China | हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की कोलिहान खदान में बड़ा हादसा, लिफ्ट गिरने से फंसे कई मजदूर, 3 का रेस्क्यू - Kolihan Mine Lift Collapses | जयपुर के 35 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी: जयपुर ब्लास्ट की बरसी पर सुबह-सुबह स्कूलों के प्रिंसिपल को आया मेल | 10 राज्यों की 96 सीटों पर वोटिंग: बंगाल में TMC कार्यकर्ता की हत्या, बिहार में पोलिंग एजेंट की मौत, सुबह 11 बजे तक 24.87% वोटिंग |