मोदी बोले- मेरे लिए देश में चार ही जातियां:नारी शक्ति, युवा, किसान और गरीब; चुनाव में देश को जातियों में बांटने की कोशिश हुई

नई दिल्ली

भाजपा मुख्यालय में मोदी ने मंच से झुककर कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया। - Dainik Bhaskar

भाजपा मुख्यालय में मोदी ने मंच से झुककर कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया।

राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में BJP की जीत के बाद दिल्ली में पार्टी हेडक्वार्टर पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- इस चुनाव में देश को जातियों में बांटने की बहुत कोशिशें हुईं। मैं लगातार कह रहा था कि मेरे लिए देश में चार जातियां ही सबसे बड़ी जातियां हैं। ये हैं हमारी नारी शक्ति, युवा शक्ति, किसान और हमारे गरीब परिवार।

इन चार जातियों को सशक्त करने से देश सशक्त होने वाला है। आज भी मेरे मन में यही भाव है। मैं अपने माताओं-बहनों और बेटियों के सामने अपने युवा साथियों, किसान भाइयों के सामने, गरीब भाइयों के सामने नतमस्तक हूं।

आज बड़ी संख्या में हमारे ओबीसी साथी इसी वर्ग से आते हैं। आज बड़ी संख्या में आदिवासी साथी इसी वर्ग से आते हैं और इन साथियों ने भाजपा की योजनाओं और भाजपा के रोडमैप को लेकर बहुत उत्साह दिखाया है।

आज हर गरीब कह रहा है कि वह चुनाव खुद जीता है। हर किसान हर वंचित और आदिवासी भाई-बहन यह सोचकर खुश हैं कि उसने जिसे वोट दिया यह विजय उसकी है। हर फर्स्ट टाइम वोटर कह रहा है कि मेरा पहला वोट मेरी जीत का कारण बना है। इसी जीत में हर महिला अपनी जीत देख रही है।

भविष्य का सपना देखने वाला युवा अपनी जीत देख रहा है। साथियों आज में विशेष रूप से देश की नारी शक्ति का अभिनंदन करूंगा। मैं हर रैली में कहता था कि नारी शक्ति यह ठानकर निकली है कि भाजपा का परचम लहराकर रहेगी। आज नारी शक्ति वंदन अधिनियम ने देश की बेटियों-बहनो के मन में एक नया विश्वास जागा है।

यह विश्वास जगा है कि भाजपा की सरकार में उन्हें एक नई बुलंदी मिलने वाली है। उन्हें लगता है कि बीजेपी ही नारी सुरक्षा, सम्मान और गरिमा की गारंटी है। उन्होंने देखा है कि बीते दस सालों ने भाजपा ने उन तक टॉयलेट, बिजली, गैस, नल से जल और बैंक में खाते ऐसी बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने के लिए कितनी ईमानदारी से काम किया है।

वह देख रही है कि भाजपा किस तरह उनकी आर्थिक भागीदारी बढ़ाने के लिए निरंतर काम कर रही है।

इस चुनाव में देश की बहन-बेटियों ने भाजपा की विजय की जिम्मेदारी उठा ली थी। आज में उनसे बहुत विनम्रता से कहूंगा कि बीजेपी ने जो आपसे वादे किए हैं वह शत-प्रतिशत पूरे किए जाएंगे और यह मोदी की गारंटी है। और मोदी की गारंटी यानी गारंटी पूरा होने की गारंटी।

साथियों चुनाव नतीजों ने एक और बात स्पष्ट की है कि देश की युवा पीढ़ी सिर्फ विकास चाहती है। जहां की सरकारों ने युवाओं के खिलाफ काम किया है, वे सरकारें सत्ता से बाहर हुई हैं। चाहे छत्तीसगढ़ हो, राजस्थान हो या तेलंगाना हो।

देश का युवा यह जानता है कि बीजेपी की सरकार युवा हितैषी होती है। युवाओं के लिए नए अवसर बनाने वाली होती है।

देश का आदिवासी समाज भी खुलकर अपनी बात रख रहा है। यह वह समाज है जो कांग्रेस की नीतियों की वजह से पीछे रहा। इन्हें अवसर नहीं दिए गए।

हमने गुजरात में भी देखा कि जिस समाज को कांग्रेस ने कभी पूछा नहीं उस समाज ने कांग्रेस का सफाया कर दिया। यही स्थिति हमने मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भी देखी है। इन आदिवासी अंचलों में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है।

देश का आदिवासी समाज विकास का आकांक्षी है। उसे भरोसा है कि इस आकांक्षा को भाजपा ही पूरा कर सकती है।

पीएम मोदी शाम करीब सात बजे पार्टी मुख्यालय पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं ने स्वागत है भई स्वागत है के नारे लगाकर उनका स्वागत किया।

पीएम मोदी शाम करीब सात बजे पार्टी मुख्यालय पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं ने स्वागत है भई स्वागत है के नारे लगाकर उनका स्वागत किया।

मोदी बोले- आवाज तेलंगाना तक पहुंचनी चाहिए
पीएम मोदी ने भारत माता के जयघोष से अपना भाषण शुरू किया। उन्होंने कहा- आवाज तेलंगाना तक पहुंचनी चाहिए।

उन्होंने कहा- आज की विजय ऐतिहासिक है। अभूतपूर्व है। आज सबका साथ सबका विकास की भावना जीती है। आज विकसित भारत के आव्हान की जीत हुई है। आज आत्मनिर्भर भारत के संकल्प की जीत हुई है।

वंचितों के लिए वरीयता की जीत हुई है। राज्यों के विकास की सोच की जीत हुई है। आज ईमानदारी, पारदर्शिता और सुशासन की जीत हुई है। मैं इस मंच से सभी मतदाताओं को आदर पूर्वक नमन करता हूं। मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में जनता ने भाजपा पर भरपूर विश्वास जताया है। यह हम सभी का सौभाग्य है कि जब अपने परिवारजनों से इतना प्यार मिलता है। विश्वास मिलता है।

नड्‌डा बोले- मोदी को गाली देने का मतलब ओबीसी समाज के लोगों को गाली देना
जेपी नड्‌डा ने कहा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनाव की हर रणनीति पर काम किया। यह उनके नेतृत्व की जीत है। ये चुनाव बताते हैं कि देश में अगर किसी की गारंटी है तो सिर्फ मोदी की गारंटी है। इंडि अलायंस ओबीसी के नाम पर घडियाली आंसू बहाते हैं। वे यह भूल जाते हैं कि देश का पीएम ओबीसी है। कांग्रेस के नेता पीएम मोदी को गाली देते हैं। उनको गाली देने का मतलब, ओबीसी, पिछडी जाति के लोगों को गाली देना है।

मोदी से पहले भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्‌डा और गृह मंत्री अमित शाह पार्टी मुख्यालय पहुंचे।

मोदी से पहले भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्‌डा और गृह मंत्री अमित शाह पार्टी मुख्यालय पहुंचे।

चार राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे रविवार 3 दिसंबर को आए हैं। मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भाजपा को बहुमत मिल रहा है। राजस्थान में भाजपा को 115, कांग्रेस को 69 सीटें मिल रही हैं। मध्य प्रदेश में भाजपा की 167 और कांग्रेस की 62 सीटें आ रही हैं।

वहीं छत्तीसगढ़ में भाजपा को 56, कांग्रेस को 34 सीटें मिलती दिख रही हैं। तेलंगाना में कांग्रेस को 64, सत्ताधारी भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) को 39, भाजपा को 8 और AIMIM को 7 सीटें मिल रही हैं।

मोदी ने सोशल मीडिया पर बधाई दी

मोदी पिछले साल गुजरात जीत के मौके पर भाजपा मुख्यालय पहुंचे थे

2022 में भाजपा मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते पीएम नरेंद्र मोदी।

2022 में भाजपा मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते पीएम नरेंद्र मोदी।

भाजपा ने 2022 में गुजरात में 7वीं बार लगातार सरकार बनाई थी। इस जीत के बाद प्रधानमंत्री मोदी 8 दिसंबर की शाम को जनता और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करने के लिए भाजपा मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जनता जनार्दन के सामने नतमस्तक हूं, ये जनादेश अभिभूत करने वाला है।

मोदी ने कहा था कि जहां भारतीय जनता पार्टी प्रत्यक्ष नहीं जीती, वहां भाजपा का वोट शेयर आपके स्नेह का साक्षी है। उन्होंने कहा कि मैं गुजरात, हिमाचल और दिल्ली की जनता का आभार जताता हूं। इस चुनाव में वोट देने वाले एक करोड़ से भी ज्यादा वोटर्स ऐसे थे, जिन्होंने कांग्रेस का कुशासन नहीं देखा, सिर्फ भाजपा की ही सरकार देखी। युवा सवाल पूछना जानते हैं। युवा तभी वोट देते हैं, जब उन्हें भरोसा दिखता है, जब उन्हें काम दिखता है। पूरी खबर पढ़ें...

2019 में कार्यकर्ताओं से बोले थे- हम दो सीटों से भी विचलित नहीं हुए

2019 में लोकसभा चुनाव में जीत मिलने के बाद मोदी भाजपा मुख्यालय पहुंचे थे। यहां कार्यकर्ताओं ने उन पर फूल बरसाए थे।

2019 में लोकसभा चुनाव में जीत मिलने के बाद मोदी भाजपा मुख्यालय पहुंचे थे। यहां कार्यकर्ताओं ने उन पर फूल बरसाए थे।

2019 में भाजपा ने दूसरी बार केंद्र में सरकार बनाई थी। भाजपा को बहुमत मिलने के बाद मई 2019 में पीएम मोदी ने भाजपा दफ्तर जाकर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया था। उन्होंने कहा था- एनडीए को मिली जीत सबसे बड़ी लोकतांत्रिक घटना है। 21वीं सदी में भारत में दो ही जातियां रहेंगी। एक गरीब और दूसरी गरीबी हटाने वाली।

पीएम ने ये भी कहा था- जिस दल में हम हैं, उसमें दिलदार लोग हैं। कार्यकर्ताओं में सिर्फ एक ही भाव भारत माता की जय और कुछ नहीं। भाजपा की विशेषता है कि हम कभी दो (सीटों) पर भी आ गए, लेकिन कभी अपने मार्ग से विचलित नहीं हुए। आदर्शों को ओझल नहीं होने दिया। ना रुके, ना थके और ना झुके। दो से दोबारा आने की यात्रा में अनेक उतार-चढ़ाव आए। दो थे तब भी निराश नहीं हुए, दोबारा आए तब भी नम्रता, विवेक, आदर्श और संस्कार नहीं छोड़ेंगे। 

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
आंध्र प्रदेश में ट्रक और बस में जोरदार टक्कर, 6 लोगों की जिंदा जलकर मौत - ROAD ACCIDENT | जम्मू-कश्मीर के कठुआ में दिखे हथियारबंद लोग, सेना ने चलाया तलाशी अभियान - Jammu Kashmir | शंकराचार्य श्री श्री श्री 1008 स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानंद जी महाराज बने अखिल भारतीय गौशाला सहयोग परिषद के संरक्षक | राजस्थान की खेतड़ी माइंस में फंसे 8 अफसर निकाले गए:3 जयपुर रेफर, 7 अब भी अंदर; जमीन के 1875 फीट नीचे चल रहा है रेस्क्यू ऑपरेशन | सियासत का रक्तबीज: शिवराज को केजरीवाल की सिंपथी रास न आई, भरी महफिल में चौहान ने कहा 'भ्रष्टाचारी बीज', खोले राज - Shivraj Calls Kejriwal Raktbeej | उत्तराखंड के पंतनगर एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस-प्रशासन में मचा हड़कंप, बढ़ाई गई सुरक्षा - Threat To Bomb Pantnagar Airport | LAC पर आज बहुत असामान्य तैनाती, चीन ने सीमा समझौतों का उल्लंघन किया: जयशंकर - Jaishankar LAC China | हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की कोलिहान खदान में बड़ा हादसा, लिफ्ट गिरने से फंसे कई मजदूर, 3 का रेस्क्यू - Kolihan Mine Lift Collapses | जयपुर के 35 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी: जयपुर ब्लास्ट की बरसी पर सुबह-सुबह स्कूलों के प्रिंसिपल को आया मेल | 10 राज्यों की 96 सीटों पर वोटिंग: बंगाल में TMC कार्यकर्ता की हत्या, बिहार में पोलिंग एजेंट की मौत, सुबह 11 बजे तक 24.87% वोटिंग |