MP रिजल्ट, BJP को दो तिहाई से ज्यादा बहुमत:31 में से 6 मंत्री हारे; सपा, बसपा, AAP का खाता नहीं खुला

भोपाल

मध्यप्रदेश विधानसभा की 230 सीटों पर तस्वीर लगभग साफ हो गई है। रुझान में भाजपा को दो तिहाई से ज्यादा बहुमत मिलता दिख रहा है। अब तक BJP 127 सीटें जीत चुकी है, 37 पर आगे है। कांग्रेस 37 सीट जीत गई, 28 पर आगे चल रही है। बहुमत के लिए 116 सीट चाहिए।

इस चुनाव में रोचक यह है कि यहां सपा, बसपा, AAP या निर्दलीयों का खाता तक नहीं खुल पाया है। भाजपा - कांग्रेस के बाद भारत आदिवासी पार्टी (BAP) एक मात्र ऐसी पार्टी है, जिसके प्रत्याशी ने जीत दर्ज कर मध्यप्रदेश में एंट्री की। सैलाना से पार्टी के कमलेश्वर डोडियार 4618 वोट से जीते। पिछली बार मप्र में 4 निर्दलीय समेत 2 बसपा और 1 सपा प्रत्याशी ने जीत दर्ज की थी।

6 मंत्री हारे, 7 पीछे

निवास (मंडला) से केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, सतना से सांसद गणेश सिंह हार गए। राज्य के 31 में से 7 मंत्री पीछे चल रहे हैं, जबकि 6 मंत्री को हार का सामना करना पड़ा। भाजपा के 7 में से 2 सांसद बढ़त बनाए हुए हैं। सैलाना में भारत आदिवासी पार्टी के कमलेश डोडियार ने कांग्रेस के हर्ष विजय गहलोत को हराया। भाजपा प्रत्याशी संगीता चारेल तीसरे नंबर पर रहीं।

पार्टी आगे जीते कुल

बीजेपी

37 127 164 (+37)

कांग्रेस

28

37

65 (-31)

अन्य

0

1

1 (-6)

सिंधिया बोले- लाड़ली बहना गेमचेंजर, विजयवर्गीय भड़के

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने लाड़ली बहना को गेमचेंजर बताते हुए भोपाल में कहा, 'ग्वालियर-चंबल सहित प्रदेश की जनता ने कांग्रेस को अपना कद दिखा दिया।' वहीं, जीत की वजह 'लाड़ली बहना' के सवाल पर कैलाश विजयवर्गीय भड़क गए। उन्होंने इंदौर में कहा, 'राजस्थान-छत्तीसगढ़ में तो लाड़ली बहना नहीं है, लेकिन हमें वहां भी जीत मिली है। यह पीएम नरेंद्र मोदी के करिश्मे की जीत है।'

भोपाल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पोस्टर में CM शिवराज को बजरंग बली तो मोदी-शाह को राम और लक्ष्मण की तरह दर्शाया। दूध से अभिषेक किया।

भोपाल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पोस्टर में CM शिवराज को बजरंग बली तो मोदी-शाह को राम और लक्ष्मण की तरह दर्शाया। दूध से अभिषेक किया।

 

कमलनाथ ने कहा- हम खामियों का विश्लेषण करेंगे

कमलनाथ ने कहा, 'इस मुकाबले में हम मध्यप्रदेश के मतदाताओं का फैसला स्वीकार करते हैं। आज विरोधी दल के नाते हम अपने कर्तव्य पर डटे रहेंगे। मैं भाजपा को जीत की बधाई देता हूं। हम खामियों का विश्लेषण करेंगे। देखेंगे कि हम मतदाताओं को अपनी बात क्यों नहीं समझा पाए।'

रीकाउंटिंग में 28 वोट से जीते BJP प्रत्याशी

शाजापुर से भाजपा प्रत्याशी अरुण भीमावद ने कांग्रेस के पूर्व मंत्री हुकुम सिंह कराड़ा को सिर्फ 7 वोट से हराया। कराड़ा ने रीकाउंटिंग कराई। इधर, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पथराव कर दिया। मोर्चा संभालते हुए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। रीकाउंटिंग में भीमावद 28 वोट से जीत गए।

CM बोले- MP के मन में मोदी

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, 'MP के मन में मोदी है और मोदी के मन में MP है।' पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा, 'मुझे मध्यप्रदेश की जनता पर पूरा विश्वास है कि लोग अपना भविष्य सुरक्षित रखेंगे।'

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा, 'मैं मानता हूं कि भाजपा अब तक की सर्वाधिक सीट जीतकर मध्य प्रदेश में इतिहास बनाएगी।' कैलाश विजयवर्गीय बोले, 'अब ईवीएम और चुनाव आयोग कांग्रेस के निशाने पर होंगे।'

भोपाल के गोविंदपुरा से भाजपा प्रत्याशी कृष्णा गौर ने निर्णायक बढ़त ली है। शिवराज सिंह की पत्नी साधना सिंह ने उन्हें गले लगाकर जश्न मनाया।

भोपाल के गोविंदपुरा से भाजपा प्रत्याशी कृष्णा गौर ने निर्णायक बढ़त ली है। शिवराज सिंह की पत्नी साधना सिंह ने उन्हें गले लगाकर जश्न मनाया।

दिग्गज और चर्चित चेहरों की सीट का हाल...

बुधनी शिवराज सिंह चौहान (भाजपा) v/s विक्रम मस्ताल (कांग्रेस) शिवराज 104974 वोट से जीते
छिंदवाड़ा कमलनाथ (कांग्रेस) v/s विवेक बंटी साहू (भाजपा) कमलनाथ 34596 वोट से जीते
इंदौर-1 कैलाश विजयवर्गीय (भाजपा) v/s संजय शुक्ला (कांग्रेस) विजयवर्गीय 57719 वोट से जीते
लहार डॉ. गोविंद सिंह (कांग्रेस) v/s अम्बरीष शर्मा(बीजेपी) गोविंद सिंह हारे
रहली गोपाल भार्गव (भाजपा) v/s ज्योति पटेल (कांग्रेस) भार्गव 72800 वोट से जीते
खुरई भूपेंद्र सिंह (भाजपा) v/s रक्षा राजपूत (कांग्रेस) भूपेंद्र जीते
राघोगढ़ जयवर्धन सिंह (कांग्रेस) v/s हीरेंद्र सिंह (भाजपा) जयवर्धन 4505 वोट से जीते
शिवपुरी केपी सिंह कक्काजू (कांग्रेस) v/s देवेंद्र जैन (भाजपा) केपी सिंह पीछे
सिंगरौली रानी अग्रवाल (AAP) v/s रामनिवास शाह (भाजपा) रानी अग्रवाल हारीं
डबरा इमरती देवी (भाजपा) v/s सुरेश राजे (कांग्रेस) इमरती देवी 1825 वोट से हारीं
पथरिया रामबाई (बसपा) v/s लखन पटेल (भाजपा) रामबाई हारीं
बुरहानपुर अर्चना चिटनीस (भाजपा) v/s ठाकुर सुरेंद्र सिंह (कांग्रेस) चिटनीस आगे
खातेगांव दीपक जोशी (कांग्रेस) v/s आशीष शर्मा (भाजपा) दीपक जोशी 12551 वोट से हारे
राऊ जीतू पटवारी (कांग्रेस) v/s मधु वर्मा (भाजपा) पटवारी 35489 वोट से हारे
सोनकच्छ सज्जन सिंह वर्मा (कांग्रेस) v/s राजेश सोनकर (भाजपा) सज्जन सिंह 25605 वोट से हारे
भोपाल दक्षिण पश्चिम पीसी शर्मा (कांग्रेस) v/s भगवानदास सबनानी (भाजपा) पीसी शर्मा 16000 वोट से हारे
दमोह टीवी एक्ट्रेस चाहत पांडेय (AAP) v/s जयंत मलैया (भाजपा) एक्ट्रेस चाहत हारीं
चांचौड़ा लक्ष्मण सिंह (कांग्रेस) v/s ममता मीना (आप) v/s प्रियंका पेंची (भाजपा) लक्ष्मण सिंह पीछे
सांवेर तुलसी सिलावट (भाजपा) v/s रीना बौरासी (कांग्रेस) सिलावट 62000 वोट से जीते
महू उषा ठाकुर (भाजपा) v/s रामकिशोर शुक्ला (कांग्रेस) उषा 34075 वोट से जीतीं
सुरखी गोविंद सिंह राजपूत (भाजपा) v/s नीरज शर्मा (कांग्रेस) 2143 वोट से जीते
नरेला विश्वास सारंग (भाजपा) v/s मनोज शुक्ला (कांग्रेस) 24199
थांदला वीर सिंह भूरिया (कांग्रेस) v/s कलसिंह भाबर (भाजपा) भूरिया 1340 वोट से जीते

केंद्रीय मंत्रियों की स्थिति...

दिमनी नरेंद्र तोमर (भाजपा) v/s रविंद्र तोमर (कांग्रेस) तोमर 24461 वोट से जीते
निवास फग्गन कुलस्ते (भाजपा) v/s चैन सिंह वरकड़े (कांग्रेस) फग्गन 11 हजार वोट से हारे
नरसिंहपुर प्रह्लाद पटेल (भाजपा) v/s लाखन सिंह (कांग्रेस) प्रहलाद पटेल 32095 वोट से जीते

भाजपा के 4 सांसदों की स्थिति...

सीधी रीति पाठक (भाजपा) v/s ज्ञान सिंह (कांग्रेस) रीति आगे
सतना गणेश सिंह (भाजपा) v/s सिद्धार्थ कुशवाह (कांग्रेस) गणेश 4000 वोट से हारे
गाडरवारा राव उदय प्रताप सिंह (भाजपा) v/s सुनीता पटेल (कांग्रेस) राव उदय 56789 वोट से जीते
जबलपुर पश्चिम राकेश सिंह (भाजपा) v/s तरुण भनोत (कांग्रेस) राकेश आगे

ये 13 मंत्री पीछे/हारे...

जावद ओम प्रकाश सकलेचा (भाजपा) v/s समंदर पटेल (कांग्रेस) सकलेचा पीछे
परसवाड़ा रामकिशोर कावरे (भाजपा) v/s मधु भगत (कांग्रेस) कावरे 25633 वोट से हारे
बालाघाट गौरीशंकर बिसेन (भाजपा) v/s अनुभा मुंजारे (कांग्रेस) बिसेन पीछे
बदनावर राजवर्धन सिंह दत्तीगांव (भाजपा) v/s भंवर सिंह शेखावत (कांग्रेस) दत्तीगांव 2976 वोट से हारे
बमोरी महेंद्र सिंह सिसोदिया (भाजपा) v/s ऋषि अग्रवाल (कांग्रेस) सिसोदिया 14796 वोट से हारे
पोहरी सुरेश धाकड़ (भाजपा) v/s कैलाश कुशवाह (कांग्रेस) धाकड़ 49481 वोट से हारे
अमरपाटन रामखेलावन पटेल (भाजपा) v/s राजेंद्र कुमार सिंह (कांग्रेस) पटेल 6490 वोट से हारे
खरगापुर राहुल सिंह लोधी (भाजपा) v/s चंदा सिंह गौर (कांग्रेस) लोधी पीछे
बड़वानी प्रेमसिंह पटेल (भाजपा) v/s राजन मण्डलोई (कांग्रेस) पटेल हारे
अटेर अरविंद सिंह भदौरिया (बीजेपी) v/s हेमंत कटारे (कांग्रेस) भदौरिया पीछे
दतिया नरोत्तम मिश्रा (भाजपा) v/s राजेंद्र भारती (कांग्रेस) मिश्रा पीछे
मानपुर मीना सिंह (भाजपा) v/s तिलक राज सिंह (कांग्रेस) मीना पीछे
हरदा कमल पटेल (भाजपा) v/s आरके दोगने (कांग्रेस) कमल पटेल हारे

इन सीटों का भी आया रिजल्ट...

  • शुजालपुर सीट पर मंत्री इंदर सिंह परमार कांग्रेस के रामवीर सिंह सिकरवार से 14271 वोटों से जीते।
  • शाजापुर से भाजपा प्रत्याशी अरुण भीमावद ने कांग्रेस के पूर्व मंत्री हुकुम सिंह कराड़ा को सिर्फ 7 वोटों से हराया।
  • अनूपपुर से भाजपा प्रत्याशी बिसाहूलाल की जीत हुई। कांग्रेस प्रत्याशी रमेश सिंह 20914 वोट से हारे।
  • भोपाल उत्तर से कांग्रेस विधायक आरिफ अकील के बेटे आतिफ अकील जीते। आतिफ ने पूर्व महापौर और बीजेपी कैंडिडेट आलोक शर्मा को 27086 वोट हराया।
  • रतलाम शहर में भाजपा के चेतन्य काश्यप 60807 मतों से जीते। उन्होंने कांग्रेस के पारस सकलेचा को हराया।
  • सोहागपुर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी विजय पाल सिंह जीते। उन्होंने कांग्रेस के पुष्पराज पटेल को 1970 वोटों से हराया।
  • नेपानगर से भाजपा की मंजू दादू 44 हजार 805 वोटों से जीतीं। उन्होंने कांग्रेस की गेंदू बाई को हराया।
  • श्योपुर में कांग्रेस के बाबूलाल जंडेल 10 हजार 596 वोटों से जीते। बीजेपी के दुर्गा लाल विजय हारे।
  • इंदौर-3 से भाजपा के गोलू शुक्ला ने 14512 वोट से कांग्रेस के दीपक पिंटू जोशी को हराया।
  • देवास से बीजेपी की गायत्री राजे पवार ने 26772 वोटों से कांग्रेस के प्रदीप चौधरी को हराया।
  • भोजपुर विधानसभा से सुरेंद्र पटवा ने 43 हजार से अधिक वोटों से कांग्रेस के राजकुमार पटेल को हराया।
  • रैगांव, सतना पर भाजपा की प्रतिमा बागरी ने कांग्रेस की कल्पना वर्मा को 36124 मतों से हराया।
  • भोपाल मध्य से कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने भाजपा के ध्रुवनारायण सिंह को 16233 मतों से हराया।
  • गोविंदपुरा, भोपाल से विधायक कृष्णा गौर ने कांग्रेस के रविंद्र साहू झूमरवाला को 106335 मतों से हराया।
  • गंजबासौदा से बीजेपी के हरिसिंह रघुवंशी 27 हजार 925 वोटों से जीते। उन्होंने कांग्रेस के निशंक जैन को हराया।
  • करैरा, शिवपुरी से विधानसभा से भाजपा के रमेश खटीक जीते।
  • सोनकच्छ से बीजेपी के राजेश सोनकर 23517 वोटों से जीते।
  • कुरवाई (विदिशा) से बीजेपी के हरिसिंह सप्रे ने 25 हजार 224 वोटों से कांग्रेस की रानी अहिरवार को हराया।
  • चंदला, छतरपुर से भाजपा के दिलीप अहिरवार ने कांग्रेस के हरप्रसाद को 16 हजार मतों से पराजित किया।
  • रहली, सागर सीट पर मंत्री गोपाल भार्गव ने कांग्रेस की ज्योति पटेल को 72 हजार वोटों से हराया। भार्गव 9वीं बार चुनाव जीते।
  • नरयावली, सागर में भाजपा के प्रदीप लारिया ने कांग्रेस के सुरेंद्र चौधरी को 14449 मतों से हराया।
  • सांची से स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने कांग्रेस के जेसी गौतम को लगभग 45 हजार वोटों से हराया।
  • पुष्पराजगढ़ में विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को ने 3884 वोटों से भाजपा के हीरा सिंह श्याम को हराया।
  • कोतमा से भाजपा के दिलीप जायसवाल ने कांग्रेस के सुनील सराफ को 22969 वोट से हराया।
  • आमला के भाजपा के डॉ. योगेश पंडाग्रे ने कांग्रेस के मनोज मालवे को 12118 वोट से पराजित किया।
  • निवाड़ी से भाजपा के अनिल जैन जीते। उन्होंने कांग्रेस के अमित राय को 17200 वोटो से हराया।
  • इंदौर-4 से मालिनी गौड़ ने 69837 वोटों से कांग्रेस के राजा मंधवानी को हराया।
  • इंदौर-2 से रमेश मेंदोला 106563 वोटों से जीते।
  • इंदौर-3 से भाजपा के गोलू राकेश शुक्ला ने 14667 वोटों से कांग्रेस के दीपक जोशी पिंटू को हराया।
  • देपालपुर से भाजपा के मनोज पटेल को 94989 वोट मिले। उन्होंने कांग्रेस के विशाल पटेल को हराया।
  • पांढुर्णा के कांग्रेस प्रत्याशी नीलेश उईके ने 10457 मतों से भाजपा के प्रकाश उईके को हराया।
  • आष्टा से भाजपा के गोपाल इंजीनियर 8153 वोट से जीते। उन्होंने कांग्रेस के कमल सिंह चौहान को हराया।
  • विदिशा विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी मुकेश टंडन 26 हजार से अधिक वोटों से जीते।
  • भीकनगांव सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी झूमा सोलंकी ने भाजपा की नंदा ब्राह्मण को 440 वोट से हराया है।
  • बड़वाह में भाजपा के सचिन बिरला ने कांग्रेस के नरेंद्र पटेल को 5841 वोटों से पराजित किया।
  • महिदपुर, उज्जैन से कांग्रेस के दिनेश जैन बोस 300 से भी कम वोटों के अंतर से जीते।
  • सिरोंज में भाजपा के उमाकांत शर्मा ने कांग्रेस के गगनेंद्र रघुवंशी को 27 हजार 682 वोटों से हराया।
  • मंदसौर में कांग्रेस प्रत्याशी विपिन जैन 2 हजार से अधिक मतों से जीते। भाजपा के यशपाल सिंह सिसौदिया हारे।
  • पृथ्वीपुर से कांग्रेस के नितेंद्र सिंह 1985 वोट से जीते। उन्होंने भाजपा के शिशुपाल सिंह को हराया है।
  • मुलताई से पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे 14842 वोट से हारे। भाजपा के चंद्रशेखर देशमुख जीते।
  • भैंसदेही से भाजपा के महेंद्र सिंह चौहान 8389 वोट से जीते। कांग्रेस के धरमू सिंह को हारे।
  • हुजूर, भोपाल से भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने 90 हजार से अधिक वोटों से कांग्रेस के नरेश ज्ञानचंदानी को हराया।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
प्रदेशभर में 14 जून को नर्सिंग प्रवेश परीक्षा, 29 मई तक किए जा सकेंगे आवेदन, 19 जिलों में बनाए जाएंगे एग्जाम सेंटर | मुंबई में CSMT पर लोकल ट्रेन पटरी से उतरी, हार्बर लाइन सेवाएं बाधित | देहरादून में भीषण अग्निकांड, एक साथ 22 झोपड़ियां जलकर हुई खाक, पांच गैस सिलेंडर भी फटे | राहुल गांधी 6 मई को झाबुआ,7 मई को बड़वानी आएंगे: थर्ड फेज में कांग्रेस लीडरशिप के दौरे बढ़े | जयपुर की किन्नर नीमकाथाना में लहूलुहान हालत में मिली: प्राइवेट पार्ट लकड़ी से डैमेज किया गया, दो दोस्तों के साथ घूमने निकली थी | हूतियों के हमले वाले जहाज पर पहुंची भारतीय नौसेना: हेलिकॉप्टर से एरियल रैकी भी की, कहा- 22 भारतीय समेत सभी 30 क्रू मेंबर सेफ | छत्तीसगढ़ में सड़क हादसा, 9 की मौत: खड़े ट्रक में जा घुसी पिकअप, मरने वालों में 5 महिलाएं और 3 बच्चों में 2 जुड़वा बहनें | SI ने नशे में बाइक-ऑटो को मारी टक्कर, लोगों को खदेड़ने 3 थानों की फोर्स बुलाई | कर्नाटक का सबसे बड़ा सेक्स स्कैंडल: सैकड़ों ​वीडियो मिले, दावा- महिलाएं रोती रहीं, देवेगौड़ा के पोते प्रज्वल शूट करते रहे, FIR दर्ज | हरिद्वार-देहरादून हाईवे पर कार और बाइक जोरदार टक्कर हुई. इस हादसे में दो लोगों की जान चली गई |