भूपेश बघेल देंगे इस्तीफा, 9.30 बजे जाएंगे राजभवन:छत्तीसगढ़ में भाजपा को बहुमत; रमन सिंह बोले- मोदी जी की गारंटी पर जनता का विजय तिलक

रायपुर

छत्तीसगढ़ में भाजपा को बहुमत मिलता देख जश्न का माहौल है। - Dainik Bhaskar

छत्तीसगढ़ में भाजपा को बहुमत मिलता देख जश्न का माहौल है।

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। सत्ता हाथ से खिसकने के साथ ही डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज सहित 5 मंत्री चुनाव हार गए हैं, जबकि 3 अभी पीछे चल रहे हैं। इस बीच मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के इस्तीफे की खबर सामने आई है। वह रात करीब 9.30 बजे राजभवन पहुंचकर राज्यपाल को इस्तीफा सौपेंगे।

चुनाव आयोग के मुताबिक, दो तिहाई सीटों पर भाजपा को बहुमत मिला है। अभी भाजपा 24 सीट जीत चुकी है, जबकि 30 पर बढ़त बनाए है। वहीं कांग्रेस को 15 सीटें मिली हैं और 21 पर आगे है। सबसे बड़ा झटका सरगुजा और रायपुर में कांग्रेस को लगा है। यहां सभी सीटें कांग्रेस के हाथ से निकल गई हैं।

पूर्व सीएम रमन सिंह ने कहा कि, छत्तीसगढ़ महतारी की जय! छत्तीसगढ़ में भाजपा की इस प्रचंड जीत के पीछे प्रदेशवासियों के आशीर्वाद के साथ ही के केंद्रीय नेतृत्व का परिश्रम और कुशल नेतृत्व समाहित रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी जी की गारंटी पर जनता ने विजय तिलक लगाया है। हम मिलकर छत्तीसगढ़ का विकास करेंगे।

कांग्रेस से इनको मिली जीत

  • पाटन से भूपेश बघेल, कोंटा से कवासी लखमा, बिल्हा से अंबिका मरकाम, खरसिया में मंत्री उमेश पटेल, बीजापुर से विक्रम मंडावी, धरमजयगढ़ से लालजीत सिंह राठिया, सरायपाली से चातुरीनंद, कसडोल से संदीप साहू, खुज्जी से भोला राम साव जीते हैं।

भाजपा से इनको मिली जीत

  • कुरुद से अजय चंद्राकर, रायपुर दक्षिण से बृजमोहन अग्रवाल, ग्रामीण से मोतीलाल साहू, बिल्हा से धरमलाल कौशिक, लोरमी से अरुण साव, रामानुजगंज से रामविचार नेताम, सामरी से उद्धेश्वरी पैकरा, मुंगेली से पुन्नूलाल मोहले, मरवाही से प्रणव मरपच्ची, जगदलपुर से किरण देव, राजिम से रोहित साहू, पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह ने राजनांदगांव, तखतपुर से धर्मजीत सिंह, बेलतरा से सुशांत शुक्ला, बिलासपुर से अमर अग्रवाल, लुंड्रा से प्रबोध मिंज, प्रेमनगर से भूलन सिंह मराबी, जशपुर से विष्णु देव साय, कांकेर से आशाराम नेताम, बसना से संपत अग्रवाल, जशपुर से रायमुनि भगत, रायपुर उत्तर से पुरंदर मिश्रा, पश्चिम से राजेश मूणत, अभनपुर से इंद्र कुमार साहू व धरसींवा से अनुज शर्मा को जीत मिली है।

दिग्गज और चर्चित सीटों का हाल

सीट मुकाबला आगे/पीछे/जीते
पाटन भूपेश बघेल (कांग्रेस) v/s विजय बघेल (भाजपा) भूपेश बघेल जीते
राजनांदगांव रमन सिंह (भाजपा) v/s गिरीश देवांगन (कांग्रेस) रमन सिंह जीते
सक्ती डॉ. चरण दास महंत (कांग्रेस) v/s डॉ. खिलावन साहू (भाजपा) डॉ. चरण दास महंत 1076 वोट से आगे
लोरमी अरुण साव (भाजपा) v/s थानेश्वर साहू (कांग्रेस) अरुण साव जीते
कोंटा कवासी लखमा (कांग्रेस) v/s सोयम मुक्का (भाजपा) v/s मनीष कुंजाम (निर्दलीय) कवासी लखमा जीते
चित्रकोट दीपक बैज (कांग्रेस) v/s विनायक गोयल (भाजपा) दीपक बैज हारे
जांजगीर-चांपा नारायण चंदेल (भाजपा) v/s व्यास नारायण कश्यप (कांग्रेस) नारायण चंदेल 1541 वोटों से आगे
कुरुद अजय चंद्राकर (भाजपा) v/s तारिणी चंद्राकर (कांग्रेस) अजय चंद्राकर जीते
रायगढ़ ​​ओपी चौधरी (भाजपा) v/s प्रकाश नायक (कांग्रेस) ओपी चौधरी 37739 वोटों से आगे
रामानुजगंज रामविचार नेताम (भाजपा) v/s डॉ. अजय तिर्की (कांग्रेस) रामविचार नेताम जीते
कोटा रेणु जोगी (जेसीसीजे) v/s प्रबल प्रताप सिंह (भाजपा) v/s अटल श्रीवास्तव (कांग्रेस) अटल श्रीवास्तव जीते
रायपुर दक्षिण बृजमोहन अग्रवाल (भाजपा) v/s महंत राम सुंदर दास (कांग्रेस) बृजमोहन अग्रवाल जीते
कोंडागांव मोहन मरकाम (कांग्रेस) v/s लता उसेंडी (भाजपा) लता उसेंडी 18598 वोट से आगे
खरसिया उमेश पटेल (कांग्रेस) v/s महेश साहू (भाजपा) उमेश पटेल जीते
बिलासपुर अमर अग्रवाल (भाजपा) v/s शैलेष पांडेय (कांग्रेस) अमर अग्रवाल जीते
आरंग शिव डहरिया (कांग्रेस) v/s खुशवंत साहेब (भाजपा) शिव डहरिया हारे

ये मंत्री हारे/पीछे

सीट मुकाबला हारे/पीछे
अंबिकापुर टीएस सिंहदेव (कांग्रेस) v/s राजेश अग्रवाल (भाजपा)

टीएस सिंहदेव हारे

साजा रवींद्र चौबे (कांग्रेस) v/s ईश्वर साहू (भाजपा) रवींद्र चौबे हारे
कवर्धा मोहम्मद अकबर (कांग्रेस) v/s विजय शर्मा (भाजपा) मोहम्मद अकबर हारे
आरंग शिवकुमार डहरिया (कांग्रेस) v/s खुशवंत साहेब (भाजपा) शिवकुमार डहरिया हारे
कोंडागांव मोहन मरकाम (कांग्रेस) v/s लता उसेंडी (भाजपा) मोहन मरकाम पीछे
सीतापुर अमरजीत भगत (कांग्रेस) v/s रामकुमार टोप्पो (भाजपा) अमरजीत भगत हारे
नवागढ़ रुद्र गुरु (कांग्रेस) v/s दयालदास बघेल (भाजपा) रुद्र गुरु पीछे
कोरबा जय सिंह अग्रवाल (कांग्रेस) v/s लखनलाल देवांगन (भाजपा) जय सिंह अग्रवाल पीछे
आरंग शिव डहरिया (कांग्रेस) v/s खुशवंत साहेब (भाजपा) शिव डहरिया हारे

इन महिला प्रत्याशियों को मिली जीत/आगे

सीट जीत/आगे
भरतपुर-सोनहत रेणुका सिंह (भाजपा) जीतीं
सामरी उद्धेश्वरी पैकरा (भाजपा) जीतीं
जशपुर रायमुनि भगत (भाजपा) जीतीं
पत्थलगांव गोमती साय (भाजपा) आगे
चंद्रपुर संयोगिता सिंह जूदेव (भाजपा) आगे
कोंडागांव लता उसेंडी (भाजपा) जीतीं
भटगांव लक्ष्मी राजवाड़े (भाजपा) आगे
प्रतापपुर शकुंतला सिंह पोर्ते (भाजपा) आगे
पंडरिया भावना बोहरा (भाजपा) जीतीं
सिहावा अंबिका मरकाम (कांग्रेस) जीतीं
सारंगढ़ उत्तरी जांगड़े (कांग्रेस) आगे
सरायपाली चातुरी नंद (कांग्रेस) जीतीं
बिलाईगढ़ कविता प्राण लहरे (कांग्रेस) आगे
लैलूंगा विद्यावती सिदार (कांग्रेस) आगे
बालोद संगीता सिन्हा (कांग्रेस) आगे
डौंडीलोहारा अनिला भेंडिया (कांग्रेस) आगे
भानुप्रतापपुर सावित्री मंडावी (कांग्रेस) जीतीं
खैरागढ़ यशोदा वर्मा (कांग्रेस) आगे
डोंगरगढ़ हर्षिता बघेल (कांग्रेस) जीतीं

​​​देखिए मतगणना से जुड़ी तस्वीरें...

चुनाव में बहुमत के करीब होने के बाद जश्न मनाने के लिए भाजपा कार्यकर्ता बुलडोजर लेकर रायपुर पहुंचे।

चुनाव में बहुमत के करीब होने के बाद जश्न मनाने के लिए भाजपा कार्यकर्ता बुलडोजर लेकर रायपुर पहुंचे।

रायपुर में रुझानों के बाद कांग्रेस खेमे में मायूसी छाई हुई है। ज्यादातर कार्यकर्ता वहां लगे टेंट को छोड़कर चले गए हैं।

रायपुर में रुझानों के बाद कांग्रेस खेमे में मायूसी छाई हुई है। ज्यादातर कार्यकर्ता वहां लगे टेंट को छोड़कर चले गए हैं।

रायपुर में भाजपा को रुझानों में बहुमत मिलने के बाद कार्यकर्ता ढोल-नगाड़े की धुन पर नाच रहे हैं।

रायपुर में भाजपा को रुझानों में बहुमत मिलने के बाद कार्यकर्ता ढोल-नगाड़े की धुन पर नाच रहे हैं।

रायगढ़ में भाजपा प्रत्याशी ओपी चौधरी की जगह-जगह होर्डिंग रात को ही लगाकर उन्हें विधायक बनने की बधाई दी गई है।

रायगढ़ में भाजपा प्रत्याशी ओपी चौधरी की जगह-जगह होर्डिंग रात को ही लगाकर उन्हें विधायक बनने की बधाई दी गई है

 

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
आंध्र प्रदेश में ट्रक और बस में जोरदार टक्कर, 6 लोगों की जिंदा जलकर मौत - ROAD ACCIDENT | जम्मू-कश्मीर के कठुआ में दिखे हथियारबंद लोग, सेना ने चलाया तलाशी अभियान - Jammu Kashmir | शंकराचार्य श्री श्री श्री 1008 स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानंद जी महाराज बने अखिल भारतीय गौशाला सहयोग परिषद के संरक्षक | राजस्थान की खेतड़ी माइंस में फंसे 8 अफसर निकाले गए:3 जयपुर रेफर, 7 अब भी अंदर; जमीन के 1875 फीट नीचे चल रहा है रेस्क्यू ऑपरेशन | सियासत का रक्तबीज: शिवराज को केजरीवाल की सिंपथी रास न आई, भरी महफिल में चौहान ने कहा 'भ्रष्टाचारी बीज', खोले राज - Shivraj Calls Kejriwal Raktbeej | उत्तराखंड के पंतनगर एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस-प्रशासन में मचा हड़कंप, बढ़ाई गई सुरक्षा - Threat To Bomb Pantnagar Airport | LAC पर आज बहुत असामान्य तैनाती, चीन ने सीमा समझौतों का उल्लंघन किया: जयशंकर - Jaishankar LAC China | हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की कोलिहान खदान में बड़ा हादसा, लिफ्ट गिरने से फंसे कई मजदूर, 3 का रेस्क्यू - Kolihan Mine Lift Collapses | जयपुर के 35 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी: जयपुर ब्लास्ट की बरसी पर सुबह-सुबह स्कूलों के प्रिंसिपल को आया मेल | 10 राज्यों की 96 सीटों पर वोटिंग: बंगाल में TMC कार्यकर्ता की हत्या, बिहार में पोलिंग एजेंट की मौत, सुबह 11 बजे तक 24.87% वोटिंग |