गर्लफ्रेंड की गला काटकर हत्या:घर से कॉलेज जाने का कहकर निकली थी युवती; मर्डर के बाद युवक ने हाथ की नसें काटीं

गर्लफ्रेंड को रूम पर लाकर युवक ने धारदार हथियार से गला काट दिया। प्रेमिका की हत्या के बाद आरोपी युवक ने हाथ की नसें काट लीं। मौके पर पहुंचे मकान मालिक को कहा- मैंने इसे मार डाला। मामला भरतपुर के मथुरागेट इलाके के पटपरा मोहल्ले का बुधवार दोपहर 2 बजे का है।

सीओ सिटी सुनील कुमार ने बताया- आरोपी सोनू शर्मा (28) कामां कस्बे के नोनेरा गांव का रहने वाला है। वह भरतपुर में दवा सप्लाई का काम करता है। 15 दिन पहले ही उसने पटपरा मोहल्ले में किराए का कमरा लिया था। मकान रिटायर्ड एएसआई जगन सिंह का है। वारदात के वक्त मकान में जगन सिंह के भाई महेंद्र पाल सिंह (45) मौजूद थे।

महेंद्र पाल सिंह ने बताया- सुबह 10 बजे सोनू एक लड़की को लेकर रूम पर आया था। उससे पूछा तो बताया कि लड़की का नाम पूनम शर्मा (21) है। भरतपुर में सहयोग नगर में रहती है और इससे मेरी सगाई हो चुकी है। दोपहर 2 बजे के करीब सोनू के रूम से चिल्लाने की आवाज आने लगी।

ये आवाज मकान के पास एक दुकानदार ने सुनी। वह महेंद्र पाल के पास आया और बोला कि आपके मकान से चिल्लाने की आवाज आ रही है। महेंद्र पाल सोनू के कमरे की तरफ गया तो गेट खुला था। लड़की का शव खून से लथपथ चारपाई पर पड़ा था। पास में सोनू खड़ा था।

महेंद्र को देख सोनू ने कहा- मैंने लड़की का मर्डर कर दिया है। मैं पुलिस के पास जा रहा हूं। तब महेंद्र ने सोनू को वहीं रोका और मथुरा गेट थाना पुलिस को घटना की सूचना दी। इस दौरान आरोपी सोनू ने अपने हाथ की नसें भी काटने की कोशिश की। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया और हॉस्पिटल ले गई। इलाज के बाद पुलिस आरोपी को हॉस्पिटल से मथुरा गेट थाना ले गई।

फिलहाल लड़की का शव जिला हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। पुलिस को युवक के रूम से दो बड़े चाकू और एक देसी कट्‌टा भी बरामद हुआ है। पुलिस ने एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया है। टीम सबूत जुटा रही है।

पुलिस ने बताया पूनम ग्रेजुएट थी। वह एमए का फार्म भरने के लिए सुबह 10 बजे घर से आरडी गर्ल्स कॉलेज भरतपुर के लिए निकली थी। उसके पिता दाऊ दयाल शर्मा भरतपुर में फैक्ट्री में काम करते हैं। परिजनों का कहना है कि पूनम की कोई सगाई नहीं हुई। वे आरोपी को जानते तक नहीं। पूनम चार भाई-बहन में तीसरे नंबर की थी। उसके दो बड़े भाई अमित और ललित शादीशुदा है। एक छोटी बहन है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
राहुल गांधी 6 मई को झाबुआ,7 मई को बड़वानी आएंगे: थर्ड फेज में कांग्रेस लीडरशिप के दौरे बढ़े | जयपुर की किन्नर नीमकाथाना में लहूलुहान हालत में मिली: प्राइवेट पार्ट लकड़ी से डैमेज किया गया, दो दोस्तों के साथ घूमने निकली थी | हूतियों के हमले वाले जहाज पर पहुंची भारतीय नौसेना: हेलिकॉप्टर से एरियल रैकी भी की, कहा- 22 भारतीय समेत सभी 30 क्रू मेंबर सेफ | छत्तीसगढ़ में सड़क हादसा, 9 की मौत: खड़े ट्रक में जा घुसी पिकअप, मरने वालों में 5 महिलाएं और 3 बच्चों में 2 जुड़वा बहनें | SI ने नशे में बाइक-ऑटो को मारी टक्कर, लोगों को खदेड़ने 3 थानों की फोर्स बुलाई | कर्नाटक का सबसे बड़ा सेक्स स्कैंडल: सैकड़ों ​वीडियो मिले, दावा- महिलाएं रोती रहीं, देवेगौड़ा के पोते प्रज्वल शूट करते रहे, FIR दर्ज | हरिद्वार-देहरादून हाईवे पर कार और बाइक जोरदार टक्कर हुई. इस हादसे में दो लोगों की जान चली गई | PM मोदी पर 6 साल चुनावी बैन लगाने की मांग: भगवान-मंदिरों के नाम पर वोट मांगने का आरोप, दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई 29 अप्रैल को | बेगूसराय में विवाहिता का शव बरामद, पिता ने हत्या तो पति ने आत्महत्या की बात कही | TMC को बदनाम करने की कोशिश कर रही है CBI, निर्वाचन अधिकारी को लिखा पत्र |