राजस्थान में बीएसपी के विधायकों ने फिर बदला पाला:MLA मनोज न्यांगली और जसवंत सिंह ने जॉइन की शिवसेना (शिंदे); विधानसभा में बसपा हुई जीरो

राजस्थान में बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) को बड़ा झटका लगा है। प्रदेश में पार्टी के दो विधायक शिवसेना (शिंदे गुट) में शामिल हो गए हैं। मुंबई में महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में आज सादुलपुर से MLA मनोज न्यांगली और बाड़ी से जसवंत सिंह गुर्जर ने बीएसपी छोड़कर शिवसेना (शिवसेना) जॉइन कर ली।

दोनों विधायकों के शिवसेना (शिंदे) में शामिल होने के बाद राजस्थान विधानसभा में अब बीएसपी विधायकों की संख्या जीरो हो गई है। बीएसपी के विधायक पहले भी दो बार 2008 और 2018 में चुनाव जीतने के कुछ समय बाद पार्टी बदल चुके हैं।

2023 के विधानसभा चुनाव में जीते थे दो विधायक
नवंबर-दिसंबर, 2023 में हुए राजस्थान विधानसभा चुनाव में बीएसपी ने दो सीट जीती थीं।। सादुलपुर सीट पर मनोज न्यांगली ने कांग्रेस की कृष्णा पूनिया को 2475 वोट से शिकस्त दी थी। बाड़ी में जसंवत सिंह गुर्जर ने तीन बार के विधायक और बीजेपी प्रत्याशी गिर्राज सिंह मलिंगा को 27,424 वोटों से हराया था।

मनोज न्यांगली विधानसभा चुनाव-2013 में पहली बार बीएसपी के टिकट पर चुनाव जीते थे। वे 2018 के चुनाव में कांग्रेस की कृष्णा पूनिया से हार गए थे। इसके बाद 2023 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने फिर बीएसपी के टिकट पर जीत दर्ज की थी।

जसंवत सिंह गुर्जर 1998 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी के टिकट पर बाड़ी से विधायक बने थे। इसके बाद वह लगातार चार विधानसभा चुनाव हार गए। 20 साल बाद 2023 में बीएसपी के टिकट पर वे फिर से विधानसभा पहुंचे।

2008 और 2018 में भी पाला बदल चुके हैं बीएसपी एमएलए
इससे पहले भी बीएसपी के विधायक दो बार पाला बदल चुके हैं। 2008 के विधानसभा चुनाव में राजस्थान में 6 सीटें बीएसपी ने जीती थी। बाद में मई, 2009 में सभी 6 विधायक कांग्रेस में शामिल हो गए। 2018 में भी बीएसपी से 6 विधायक बने। सितंबर, 2019 में सभी 6 एमएलए कांग्रेस में शामिल हो गए।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
प्रदेशभर में 14 जून को नर्सिंग प्रवेश परीक्षा, 29 मई तक किए जा सकेंगे आवेदन, 19 जिलों में बनाए जाएंगे एग्जाम सेंटर | मुंबई में CSMT पर लोकल ट्रेन पटरी से उतरी, हार्बर लाइन सेवाएं बाधित | देहरादून में भीषण अग्निकांड, एक साथ 22 झोपड़ियां जलकर हुई खाक, पांच गैस सिलेंडर भी फटे | राहुल गांधी 6 मई को झाबुआ,7 मई को बड़वानी आएंगे: थर्ड फेज में कांग्रेस लीडरशिप के दौरे बढ़े | जयपुर की किन्नर नीमकाथाना में लहूलुहान हालत में मिली: प्राइवेट पार्ट लकड़ी से डैमेज किया गया, दो दोस्तों के साथ घूमने निकली थी | हूतियों के हमले वाले जहाज पर पहुंची भारतीय नौसेना: हेलिकॉप्टर से एरियल रैकी भी की, कहा- 22 भारतीय समेत सभी 30 क्रू मेंबर सेफ | छत्तीसगढ़ में सड़क हादसा, 9 की मौत: खड़े ट्रक में जा घुसी पिकअप, मरने वालों में 5 महिलाएं और 3 बच्चों में 2 जुड़वा बहनें | SI ने नशे में बाइक-ऑटो को मारी टक्कर, लोगों को खदेड़ने 3 थानों की फोर्स बुलाई | कर्नाटक का सबसे बड़ा सेक्स स्कैंडल: सैकड़ों ​वीडियो मिले, दावा- महिलाएं रोती रहीं, देवेगौड़ा के पोते प्रज्वल शूट करते रहे, FIR दर्ज | हरिद्वार-देहरादून हाईवे पर कार और बाइक जोरदार टक्कर हुई. इस हादसे में दो लोगों की जान चली गई |