चोरी के डर से सोने की चेन निगल गई महिला: पेट में जगह-जगह घाव हुए, जयपुर में बिना ऑपरेशन किए बाहर निकाली गई

जयपुर में 75 साल की बुजुर्ग महिला ने चोरी होने के डर से सोने की चेन निगल ली। इस चेन को पिछले दिनों जयपुर के एक निजी हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने निकाला है। एंडोस्कोपिक प्रोसीजर के जरिए चेन को निकाला गया। दरअसल, चेन निगलने से महिला के पेट में जगह-जगह घाव हो गए थे, जिससे उसके अल्सर बन गए। अब महिला की हालत ठीक बताई जा रही है।

गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. विनायक कल्ला ने बताया- डिमेंशिया (दिमाग की बीमारी) से पीड़ित 75 वर्षीय महिला को यह भ्रम हो गया कि उसके घर चोर घुस आया है। इस भ्रम में उसने अपनी सोने की चेन को बचाने के लिए निगल लिया। डॉक्टर ने बताया- चेन निगलने के बाद महिला के पेट में तेज पेट दर्द के साथ खाना-खाने समेत अन्य चीजें खाने में भी समस्या आने लगी थी।

तकलीफ के बाद महिला को हॉस्पिटल में दिखाने के लिए लाया गया। यहां जांच की तो देखा महिला के पेट में चेन पड़ी है। इस चेन के निगलने से महिला की भोजन नली और पेट में जगह-जगह घाव हो गए। जो अल्सर बन गए थे। ऐसे में उन्हें तेज पेट दर्द हो रहा ता। खाना निगलने में परेशानी जैसे लक्षण दिख रहे थे।

सर्जरी से निकालना जटिल
डॉक्टर ने बताया- पेट में अल्सर होने और महिला की उम्र ज्यादा होने से उसका ऑपरेशन करना मुश्किल था। इसलिए हमने एंडोस्कोपी से ही चेन निकालने का निर्णय लिया। इसके लिए रॉथ बास्केट तकनीक से पेट से चेन निकालने की प्रक्रिया की गई।

डॉक्टर ने बताया कि एंडोस्कोपी से भी चेन को निकालना आसान नहीं था। क्योंकि चेन लम्बी थी और उसको निकालने के दौरान महिला के पेट में घाव होने का खतरा ज्यादा था। डॉक्टर ने बताया कि एंडोस्कोपिक प्रोसीजर से चेन निकालने के बाद अब महिला की तबीयत ठीक है और उसके अल्सर भी धीरे-धीरे ठीक होने लगे है।

 

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जयपुर में भोपाल की महिला डॉक्टर से रेप: दिल्ली में दोस्त बने, फिर शादी के लिए प्रपोज किया, रेप कर कहा- झूठ बोला था | ऑर्गन ट्रांसप्लांट केस में पश्चिम बंगाल से दो गिरफ्तार: फोर्टीस हॉस्पिटल का मैड सफर प्राइवेट लिमिटेड नामक कम्पनी से डोनर एवं रिसिपिएंट देने का हुआ था एमओयू | गंदी बात सर्च करने में देश में राजस्थान नंबर वन, हर माह 20 हजार लोग अश्लील वीडियो देख रहे | 7 लाख को रिजल्ट का इंतजार, नई भर्तियां भी अटकीं: जिन कामों का आचार संहिता से संबंध नहीं वो भी नहीं हो रहे, परमिशन का इंतजार | मोदी की मिमिक्री करने वाले रंगीला उनके सामने लड़ेंगे चुनाव: बोले- पहले मैं भी उनका भक्त था, 10 साल में प्रधानमंत्री ने कुछ नहीं किया | दिल्ली महिला आयोग के 223 कर्मचारी तत्काल प्रभाव से बर्खास्त: LG वीके सक्सेना ने दिया आदेश, आरोप- अध्यक्ष ने नियमों के खिलाफ अपॉइंट किया था | दिल्ली महिला आयोग के 223 कर्मचारी तत्काल प्रभाव से बर्खास्त: LG वीके सक्सेना ने दिया आदेश, आरोप- अध्यक्ष ने नियमों के खिलाफ अपॉइंट किया था | कर्नाटक सेक्स स्कैंडल- सिद्धारमैया ने PM मोदी को लेटर लिखा: कहा- प्रज्वल को भारत लाने में मदद करें, उनका डिप्लोमेटिक पासपोर्ट कैंसल करें | शादी की खुशिया बदली मातम में, दो पोतियों की शादी के लिए पहुंचे दादा की मैरिज गार्डन के टेंट में आग लगने से मौत | सलमान के घर फायरिंग करने वाले ने सुसाइट अटेम्प किया: पुलिस कस्टडी में था, अस्पताल में ले जाया गया; हालत गंभीर |