जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री कन्हैयालाल ने अजमेर दक्षिण में किया विकास कार्यो का शुभारम्भ- 456 लाख के भूतल जलाशय का लोकापर्ण, 86 लाख के विकास कार्यो का किया शिलान्यास

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने अजमेर में विकास कार्यो का शुभारम्भ कर रविवार को क्षेत्र के लिए पेयजल की सौगात प्रदान की ।  उन्होनें 456.98 लाख के जलाशय निर्माण का लोकार्पण तथा 86.16 लाख के उच्च जलाशय निर्माण का शिलान्यास किया गया।

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार के लिए जनता ने आशीर्वाद दिया है। आजादी के समय भारत और चीन लगभग बराबर थे। गलत नितियों के कारण 2014 तक भारत 11 वें और चीन दूसरे स्थान पर था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विकसित भारत की संकल्पना की है। इसके लिए पानी, बिजली, सड़क तथा चिकित्सा की मूलभूत आवश्यकताओं से जुड़ी अवसंरचनाओं को बढ़ावा दिया जा रहा है। स्मार्ट सिटी के माध्यम से 100 करोड़ से अधिक की राशि पेयजल व्यवस्था के सुदृढीकरण के लिए उपलब्ध कराई है। राज्य सरकार अपने संकल्प पत्र को केन्द्र में रखकर कार्य कर रही है। इसके 40 प्रतिशत कार्य पूर्ण होने वाले है। सरकार इसी गति से कार्य करते हुए 2 से 3 वर्षो में समस्त संकल्प पत्र के कार्य पूर्ण करने के लिए प्रयासरत है।

उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार द्वारा पेजयल की उपलब्धता बढ़ाने की दिशा में कार्य नहीं किया गया। राजस्थान तथा मध्यप्रदेश में 2018 में समान दल की सरकार थी। उस समय से अब तक उन्होंने चम्बल, पार्वती, बनास एवं कालीसिंध से पानी लाने की परियोजना पर राजनीतिक की। वर्ष 2023 में नई सरकार आते ही 15 दिन में दोनों राज्यों के मध्य समझौता हो गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा सुनिश्चित की गई पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना की निविदा का कार्य 3-4 माह में पूर्ण कर आगामी 2 वर्षो में 24 घण्टे के अन्तराल से पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए कार्य किया जाएगा। इसी प्रकार 135 किलोमीटर लम्बी पाईप लाईन के लिए 110 करोड़ रूपए उपलब्ध कराए गए है। इससे पुरानी पाईप लाईन बदली जाएगी। वर्ष 2054 की आवश्यकताओं को देखते हुए भी कार्य किया जा रहा है। उस समय भी नए आबादी क्षेत्रों को 24 घण्टे में पानी देने की दिशा में कार्य हो रहा है।

उन्होंने कहा कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए प्रत्येक स्तर पर कार्य हो रहा है।  सभी मिलकर 2028 तक विश्व में भारत को तीसरे स्थान तक लाने के लिए संकल्पबद्व है।

अजमेर दक्षिण विधायक अनिता भदेल ने कहा कि विकसित भारत में रोटी, कपड़ा और मकान से ऊपर उठकर जीवन स्तर ऊँचा उठाने का कार्य होगा। हर घर जल विकसित भारत के सपने का एक भाग है। बढ़ती आबादी की पेयजल आवश्यकता को पूर्ण करने के लिए अमृत योजना के माध्यम से  कार्य किया जाएगा। 

इस अवसर पर जनप्रतिनिधि एवं विभागीय अधि​का​री उपस्थित रहें।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
राहुल बोले- 400 सीट छोड़िए, इन्हें 150 भी नहीं मिलेंगी: आलीराजपुर में कहा- संविधान खत्म करना चाहती है बीजेपी और आरएसएस | मंत्री पीएस के नौकर के घर मिले ₹25 करोड़: रांची में 9 जगह ED की रेड, नोटों की गिनती जारी | सरकारी टीचर और उसके साथियों ने किया प्रिंसिपल का किडनैप: नौकरी लगाने के नाम पर हड़प लिए थे 10 लाख, पुलिस ने 4 घंटे पीछा कर छुड़ाया | तीसरा फेज, 11 राज्यों की 93 सीटों पर वोटिंग कल: MP में मामा, महाराजा और राजा की किस्मत दांव पर, महाराष्ट्र में ननद-भौजाई मैदान में | भारत में सोने की तस्करी करते पकड़ी गई अफगानी डिप्लोमैट: दावा- दुबई से मुंबई लाई 25KG सोना, कपड़ों में छिपाए 1-1 किलो के गोल्ड बार्स | कर्नाटक सेक्स स्कैंडल केस- प्रज्वल पर किडनैपिंग का भी केस: पीड़ित बोला- प्रज्वल ने मां से रेप किया, वीडियो आने पर अगवा कर लिया गया | जयपुर में महिला के एग निकालकर बेचने की कोशिश: दर्द से चिल्लाने पर भी जबरदस्ती हॉस्पिटल ले जाते रहे, डॉक्टर्स ने फंसाने की दी धमकी | पायलट बोले- 400 पार नहीं, गंगाजी पार भेजेंगे लोग: कहा- अब भैंस छीनने की बात कर रहे, कांग्रेस ने देश को क्या- क्या नहीं दिया? | कनाडा का दावा- निज्जर हत्याकांड में 3 भारतीय गिरफ्तार: पुलिस बोली- भारत ने मारने का जिम्मा सौंपा था, लॉरेंस गैंग से कनेक्शन | करनाल में भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों में आरोप-प्रत्यारोप: दिव्यांशु बोले- BJP ने षड़यंत्र रच फंसाया, मनोहर का जवाब- ये कोर्ट का मामला |